एक्सप्लोरर

बॉलीवुड की इस भाई-बहन की जोड़ी के पास कभी पिता के अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, आज करोड़ों में है नेटवर्थ

Guess Who: बॉलीवुड की इस फेमस भाई-बहन का बचपन काफी गरीबी में बीता. हालांकि इन्होंने अपने मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में पहचान बनाई और आज ये लैविश लाइफ जीते हैं.

Guess Who: बॉलीवुड में कई स्टार्स ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाने के लिए खूब पसीना बहाया है. अक्सर ये सेलेब्स अपनी संघर्ष की कहानी सुनाते रहते हैं. बी टाउन में ऐसे ही एक भाई-बहन की जोड़ी है जिन्होंने हिंदी सिनेमा में नाम कमाने के लिए खूब मेहनत की और अपने दम पर अपनी पहचान बनाई. इस भाई-बहन की जोड़ी के पास कभी पिता के अंतिम संस्कार के लिए बस 30 रुपये थे लेकिन आज ये करोड़ों की दौलत के मालिक हैं.

हम जिस भाई-बहन की जोड़ी की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं फराह खान और साजिद खान हैं. फराह खान और साजिद खान के पिता का नाम कामरान खान था दो एक पूर्व स्टंटमैन थे और बाद में वे फिल्म निर्माता बन गए. वे फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और जोया अख्तर के कजिन भी हैं.  निर्देशन में जाने से पहले फराह ने मनोरंजन जगत में कोरियोग्राफर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं साजिद ने शुरुआत में एक टीवी होस्ट के रूप में काम किया और फिर उन्होंने भी डायरेक्शन की लाइफ पकजडज़ ली. आज दोनों बॉलीवुड में जाना पहचाना नाम हैं.

पिता के निधन के समय फराह- साहिज के पास थे महज 30 रुपये
फराह जब 18 साल की थी और साजिद 14 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था. फराह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनके पिता का निधन हुआ, तो वह केवल 30 रुपये छोड़ गए थे और उन्हें उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. फराह ने कहा था, "हमने रातोंरात असफलता देखी है. उनके पिता की निर्देशित फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी, शनिवार तक यह सिनेमाघरों से बाहर हो गई और रविवार तक हम गरीब हो गए थे. उन्होंने मम्मी के आभूषणों सहित सब कुछ गिरवी रख दिया था क्योंकि उन्हें पूरा यकीन था कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, 13 साल तक, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई, उनके पास कोई काम नहीं था, हम 4बीएचके से 1 बीएचके में आ गए थे.

फराह खान आज बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर हैं
फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत एक कोरियोग्राफर के रूप में की और उन्हें पहला बड़ा ब्रेक तब मिला जब सरोज खान ने फिल्म जो जीता वही सिकंदर छोड़ दी और फराह ने कमान संभाली. उसके बाद, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, कभी हां कभी ना में शाहरुख खान जैसे सितारों को कोरियोग्राफ किया और मॉनसून वेडिंग, बॉम्बे ड्रीम्स और वैनिटी फेयर जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर काम किया. 39 साल की उम्र में, फराह ने शाहरुख खान और सुष्मिता सेन अभिनीत मैं हूं ना के साथ निर्देशन की शुरुआत की. यह फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. उन्होंने ओम शांति ओम, तीस मार खां और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है.  

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

साजिद ने कई हिट फिल्मों को किया है डायरेक्ट
वहीं साजिद खान ने अपने करियर की शुरुआत एक टेलीविजन होस्ट के रूप में की, जिसकी शुरुआत 1995 में शो मैं भी जासूस से हुई थी.  इसके बाद उन्होंने 1996 में इक्के पे इक्का नामक एक म्यूजिक काउंटडाउन शो को होस्ट किया. उनके निर्देशन की शुरुआत डरना जरूरी है से हुई, और बाद में उन्होंने हे बेबी, हाउसफुल और हाउसफुल 2 जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया. हालांकि, उनकी अगली दो फ़िल्में, हिम्मतवाला और हमशकल्स, बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह असफल रहीं. साजिद सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आए और अब वह अपनी आने वाली फिल्म 100% की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

फराह-साजिद की कितनी है नेटवर्थ
 फराह खान अब भारत की सबसे अधिक वेतन पाने वाली कोरियोग्राफर हैं, जो हर सॉन्ग के 50 लाख रुपये चार्ज करती हैं  और उनकी कुल संपत्ति 85 करोड़ रुपये है, रिपोर्ट्स के मुताबिक साजिद खान की कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपये है. भाई-बहन की कंबाइंड नेटवर्थ 125 करोड़ रुपये से ज्यादा है. दोनों भाई-बहन मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं और एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं.

 

ये भी पढ़ें: जब राजेश खन्ना ने दामाद अक्षय कुमार को बताया था 'हेरा-फेरी' वाला आदमी, जानें- क्यों बेटी ट्विंकल को कहा था 'इसकी लगाम खींचकर रखना'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 8 बजे तक 93 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 8 बजे तक 93 करोड़ के हुई पार
अंशुला कपूर की शादी में 'तूने मारी एंट्रियां' से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
अंशुला कपूर की शादी में 'तूने मारी एंट्रियां' से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget