एक्सप्लोरर
#MeToo: भाई साजिद पर लगे शोषण के आरोप पर फराह खान ने दिया ऐसा रिएक्शन
फिल्मकार-कोरियोग्राफर फराह खान अपने फिल्मकार भाई साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण विरोधी 'मीटू' अभियान में आरोपों के लगने के बाद अब सवालों से बचती दिखीं.

फिल्मकार-कोरियोग्राफर फराह खान अपने फिल्मकार भाई साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण विरोधी 'मीटू' अभियान में आरोपों के लगने के बाद अब सवालों से बच रही हैं. हालांकि, इससे पहले इस पूरे प्रकरण पर उन्होंने ट्वीट किया था. फराह ने बुधवार को यहां अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और मनीष पॉल के साथ एक किताब के विमोचन पर मीडिया से बातचीत की. जयश्री शरद की किताब 'स्किन रुल्स' के लॉन्च पर जब मीडिया ने सवालों का सिलसिला शुरू करना चाहा तो फराह ने कहा, "इस बिंदु पर, अब हमें चलना चाहिए" और वह जल्दी में वहां से चली गईं. #MeToo: साजिद खान को लेकर दीया मिर्ज़ा ने कहा, मैं उनके अश्लील व्यवहार के बारे में जानती थी साजिद खान पर अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा, राचेल व्हाइट और पत्रकार करिश्मा उपाध्याय ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. साजिद खान पर लगे गंभीर आरोपों के बाद उनकी बहन फराह खान ने 12 अक्टूबर ट्वीट किया था, "यह मेरे परिवार के लिए आहत करने वाला समय है. हमें बहुत मुश्किल मुद्दों पर काम करने की जरूरत है."
उन्होंने लिखा था, "यदि मेरे भाई ने ऐसा बर्ताव किया है तो उसे इसका बहुत खामियाजा भुगतना पड़ेगा. मैं किसी भी तरह से इस बर्ताव का समर्थन नहीं करती हूं और आहत महिलाओं की एकजुटता में उनके साथ हूं."This is a heartbreaking time for my family.We have to work through some very difficult issues. If my brother has behaved in this manner he has a lot to atone for.I don’t in any way endorse this behavior and Stand in solidarity with any woman who has been hurt.
— Farah Khan (@TheFarahKhan) October 12, 2018
और पढ़ें
Source: IOCL























