एक्सप्लोरर

सलमान के फैन हैं तो 'ट्यूबलाइट' के बारे में ये बातें आपको जाननी चाहिए

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' सिनेमाघरों में कल रिलीज हो रही है. हर साल की तरह इस साल भी 'दबंग' खान ने फैंस को ईद पर ये तोहफा दिया है. इससे पहले 2016 में 'सुल्तान', 2015 में 'बजरंगी भाईजान', 2014 में 'किक', 2012 में 'एक था टाइगर', 2010 में 'दबंग' और 2008 में 'वांटेड' जैसी सुपरहिट फिल्में ईद पर रिलीज हो चुकी हैं. इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है.

आपको बता रहे हैं सलमान खान की इस फिल्म के बारे में वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं-

  • डायरेक्टर- इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं. सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही पूरी की है. कबीर खान और सलमान खान की साथ में ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों साथ में ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में कर चुके हैं.
  • एक्ट्रेस- चीनी एक्ट्रेस झू-झू इस फिल्म के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं. झू-झू का चीनी सिनेमा का जानामाना नाम है. इन्होंने इस फिल्म के लिए  हिंदी भी सीखी है. हालांकि इस फिल्म के प्रमोशन में वो कहीं नज़र नहीं आई हैं. salman-khan-79
  • चाइल्ड एक्टर- इस फिल्म से साल के माटिन रे टेंगू भी एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं. टेंगू कैप्टन के पिता अनुपम टेंगू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के ओएसडी के तौर पर काम करते हैं. माटिन इस फिल्म के दौरान अपनी मासूमियत भरे जवाबों की वजह से काफी सुर्खियों में रहे हैं. सलमान जहां भी प्रमोशन के लिए जाते हैं वहां माटिन जरूर होते हैं. salman-khan-tubelight-matin-rey-tangu-759
  • फिल्म का प्लॉट-'ट्यूबलाइट' भारत और चीन के बीच 1962 में हुए युद्ध की पृष्णभूमि पर आधारित है. इसी वजह से इस फिल्म में चीनी कलाकारों को भी शामिल किया गया है. ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं कि ये फिल्म 2015 में आई हॉलीवुड फिल्‍म 'लिटिल बॉय' से प्रेरित है.
  • शाहरूख खान- बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान इस फिल्म में कैमियो करते नज़र आएंगे. 15 साल के लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के ये दोनों सुपरस्टार इस फिल्म में एक साथ नज़र आने वाले हैं. प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने बताया था कि पूछने से पहले ही शाहरुख इस किरदार को निभाने के लिए राजी हो गए थे. srkintubelight सलमान खान ने प्रमोशऩ के दौरान बताया, 'जब कबीर (निर्देशक कबीर खान) ने मुझे कहानी के विषय में बताना शुरू किया तो उन्होंने कहा, 'हमें इस किरदार में शाहरुख को लेना चाहिए.' तो मैंने उन्हें फोन किया और उनसे कहा कि 'ट्यूबलाइट' में एक छोटा-सा किरदार है, जिसे मैं चाहता हूं कि आप निभाएं. मेरे वाक्य पूरा करने से पहले ही शाहरुख ने कहा, 'मैं इसे करूंगा' और इस तरह वह फिल्म का हिस्सा बन गए.'
  • प्रोड्यूसर- इस फिल्म को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस Salman Khan Films प्रोड्यूस कर रहा है. इस फिल्म में सलमान के रीयल भाई सोेहेल खान पर्दे पर भी उनके भाई के रोल में नज़र आएंगे.
  • ओमपुरी- इसी साल जनवरी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने ट्यूबलाइट की शूटिंग पुरी की थी. ट्यूबलाइट ही उनकी आखिरी फिल्म है. फैंस के लिए ये अच्छी खबर है कि अपने फेवरिट एक्टर को एक बार फिर वो पर्दे पर देख पाएंगे. om-puri आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में भी ओम पुरी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा सलमान खान और ओमपुरी ने ‘दबंग’, ‘लंदन ड्रीम्स’, ‘वांटेड’, ‘बाबुल’, ‘क्योंकि’ और ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है.
यहां देेखिए इस फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें- 'जना नायकन'-'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'जना नायकन'-'धमाल 4' का भी हुआ बंटाधार, जानें- कलेक्शन
Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget