एक्सप्लोरर

अमीषा पटेल के आरोपों को Esha Deol ने बताया झूठा, बोलीं- किसी ने भी किसी का रोल नहीं छीना

Esha Deol On Ameesha Patel Allegations : ईशा देओल ने अमीषा पटेल के उन आरोपों को झूठा बताया है कि जिनमें अमीषा ने कहा था कि ईशा उनकी फ़िल्में छीन लेती थीं. इस मामले में ईशा ने कहा कि मेरे विचार अलग है.

Esha Deol On Ameesha Patel Allegations: बॉलीवुड अदाकारा ईशा देओल ने अमीषा पटेल के उन आरोपों को खारिज कर दिया है जिनमें अमीषा ने यह दावा किया था कि ईशा देओल और करीना कपूर खान जैसी समकालीन अभिनेत्रियां उनकी फ़िल्में छीन लिया करती थीं. हाल ही में अमीषा के इन आरोपों पर ईशा ने अपनी बात रखी है.

बता दें कि फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन के दौरान अमीषा पटेल ने करीना कपूर और ईशा देओल पर अपनी भूमिकाएं छीनने का आरोप लगाया था. साथ ही अमीषा ने अपने दौर के कई कलाकारों को लेकर यह भी कहा था कि वे उनसे ईर्ष्या करते थे. लेकिन ईशा देओल ने अमीषा के आरोपों पर हैरानी जताई है. 

हाल ही में न्यूज टुडे से ईशा देओल ने बात की. जहां उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा है कि, "क्या उसने ऐसा कहा? मेरे विचार बहुत अलग हैं. मुझे लगता है कि हम सभी अपने काम में बहुत व्यस्त थे जो हमें दिया गया था. मेरी तब लड़कियों के साथ अच्छी दोस्ती थी और जहां तक मुझे लगता है कि किसी ने भी किसी का रोल नहीं छीना.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

ईशा ने कहा कि उन दिनों में सभी के पास काम हुआ करता था. ऐसा कोई नहीं था जिसके पास काम न हो. ईशा ने इंडिया टुडे से कहा कि,"मुझे लगता है कि हम सभी बहुत काम कर रहे थे और सभी के पास करने के लिए बहुत कुछ था. ऐसा नहीं है कि हम में से कोई भी काम के बिना बैठा था.''

अमीषा ने लगाए थे ये आरोप

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

साल 2023 में अपनी फिल्म गदर 2 के दौरान अमीषा ने कहा था कि, ''जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी, तो मेरे साथ केवल फिल्म अभिनेताओं के बच्चे या निर्माताओं के बच्चे ही डेब्यू करते थे. मेरे साथ डेब्यू करने वाले स्टार किड्स में करीना, अभिषेक, ऋतिक, तुषार कपूर, ईशा, फरदीन खान शामिल थे. आप अपना सिर जब भी घुमाते थे, तो यहां किसी न किसी फिल्मी परिवार का कोई तीसरी पीढ़ी का ही व्यक्ति दिखाई देता था.

मैं एक बाहरी व्यक्ति थी और मैं वैसे भी दक्षिण बॉम्बे को एक दंभ के रूप में देखती थी क्योंकि मैं एज्यूकेटेड आउटसाइडर थी. मैं वह थी जो सेट पर शांत रहती थी, मैं किताबें पढ़ती थी और गपशप नहीं करती. इसलिए मुझे बाहरी कहा गया था क्योंकि मैंने पढ़ना चुना था.''

ब्लॉकबस्टर रही थी 'गदर 2'

गौरतलब है कि सनी देओल और अमीषा पटेल ने फिल्म 'गदर' से धमाल मचा दिया था. वहीं साल 2023 में रिलीज हुई दोनों की 'गदर 2' ने भी कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. इस फिल्म ने लगभग 700 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

यह भी पढ़ें: 'हीरामंडी' से लेकर 'जमनापार' तक, इन सीरीज और फिल्मों का रहा ओटीटी पर जलवा, कई मिलियन लोगों ने देखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' की दुनियाभर में तबाही, 9वें दिन 'सुल्तान'-'सालार' को चटाई धूल, बनाया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' की दुनियाभर में तबाही, 9वें दिन 'सुल्तान'-'सालार' को चटाई धूल
6 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, Aliens और Terminator 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी Godzilla Minus Zero?
6 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, 'गॉडजिला माइनस जीरो' तोड़ पाएगी इन दो फिल्मों का रिकॉर्ड?
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की टिकट कैसे करें बुक? जानें- कितनी है कीमत
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की टिकट कैसे करें बुक? जानें- कितनी है कीमत
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 'मिर्जापुर द मूवी' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना दिया इतना सॉलिड रिकॉर्ड
'रामायण' ने 'मिर्जापुर द मूवी' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना दिया इतना सॉलिड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget