एक्सप्लोरर

Ekta Kapoor के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट? जानिए सच्चाई, निर्माता की ओर से सामने आया है ये बयान

Ekta Kapoor Case: फिल्ममेकर एकता कपूर का नाम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि एकता के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी हुआ है. अब उनके वकील ने खबरों को गलत ठहराया है.

Ekta Kapoor Warrant: मशहूर फिल्म-टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से एकता का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई कि बिहार की एक कोर्ट ने अल्ट बालाजी एप और बालाजी मोशन पिक्चर की मालकिन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इस बीच अब एकता कपूर के वकील ने इस मामले को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. 

क्या सच में एकता के खिलाफ जारी हुआ है अरेस्ट वारंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक एकता कपूर के प्रोडेक्शन हाउस में बनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स में सैनिक की वर्दी को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाया गया है. इस सीन को लेकर बिहार के बेगूसराय कोर्ट में एकता कपूर के खिलाफ पूर्व सैन्यकर्मी और भाजपा नेता शंभू सिंह ने शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद एकता और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है. इस बीच अब इस मामले को लेकर एकता कपूर के वकील की ओर से बड़ा बयान सामने आया है.

रविवार को एकता के वकील ने बताया कि बीते दिनों में बिहार के बेगूसराय में एक कोर्ट की ओर से एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को लेकर चल रही खबरें गलत हैं. ये सारे लेख सिर्फ शिकायत दर्ज कराने वाले उस शख्स के वकील के जरिए दिए गए बयानों के आधार पर लिखे गए हैं. एकता कपूर और शोभा कपूर को कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं मिला है.

वकील ने क्या दावा किया था?

इस वेब सीरीज की सीन्स को लेकर भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने बेगूसराय न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था. यह मुकदमा राजीव कुमार के न्यायालय से होते हुए विकास कुमार के न्यायालय में अंतरित हुआ और वहां से यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया. अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने बताया कि पिछली तारीख में मजिस्ट्रेट ने तामिला प्रतिवेदन की मांग की थी जो एकता कपूर और शोभा कपूर के ऑफिस में उनके कर्मचारी ने रिसीव किया था. उसमें यह टिप्पणी की गई थी कि स्टूडियो में शोभा कपूर मौजूद नहीं थीं इसलिए उस तामिला प्रतिवेदन को संपुष्ट करते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. वहीं दूसरी ओर एकता कपूर की ओर से कहा गया है कि वेब सीरीज से उस सीन्स को बाद में हटा लिया गया है.

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में साजिद खान की एंट्री पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग, कहा- ऐसे शख्‍स को तो...

'किसी का भाई किसी की जान' में कैमियो करते दिखेंगे राम चरण, Salman Khan ने बताया कैसे हुई फिल्म में उनकी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget