एक्सप्लोरर

Dunki vs Salaar BO collection day 1 prediction: 'डंकी' और 'सालार' में से ओपनिंग डे पर कौन सी फिल्म तोड़ेगी कमाई के रिकॉर्ड? जानिए- क्या है ट्रेड एनालिस्ट का दावा

Dunki vs Salaar: शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सालार का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश होगा. वहीं ट्रेड एनालिस्ट ने इन दोनों फिल्मों की ओपनिंग को लेकर भविष्यवाणी करनी शुरू कर दी है.

Dunki vs Salaar box office collection day 1 prediction: साल के एंड में एक बार फिर दो बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है. दरअसल शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ एक दिन के आगे-पीछे रिलीज हो रही हैं. दोनों ही फिल्मों का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ ‘डंकी’ और ‘सालार’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग भी हो रही है. इन सबसे बीच ट्रेड एनालिस्ट भी दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भविष्यवाणी करने में बिजी हैं. चलिए जानते हैं ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक कौन सी फिल्म पहले दिन कमाई के रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

 'डंकी' और 'सालार' में से कौन सी फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
डंकी और सालार की खूब एडवांस बुकिंग हो रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे के लिए डंकी के अब तक 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इसने रिलीज से पहले 10 करोड़ से ज्यादा कमाई भी कर ली है. वहीं प्रशांत नील की 'सालार' के 6 लाख से ज्यादा के टिकट की सेल हुई है और इसने 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.फिलहाल एडवांस बुकिंग में प्रभास की ‘सालार’ शाहरुख की ‘डंकी’ से काफी आगे चल रही है.

इन सबके बीच निर्माता और फिल्म ट्रेड एनालिश गिरीश जौहर ने दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई को लेकर प्रिडिक्शन किया है कि डंकी गुरुवार को 35 से 40 करोड़ की ओपनिंग करेगी और सालार की शुक्रवार को 25 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ ओपनिंग होगी.

'डंकी' और 'सालार' दोनों कर सकती हैं अच्छा परफॉर्म
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक गिरीश जौहर ने कहा, “ शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ दोनों की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है.  मेरा मानना ​​है कि यह बार्बेनहाइमर जैसी सिचुएशन हो सकती है जिसमें दोनों फिल्में अच्छा परफॉर्म करती हैं. अच्छी बात यह है कि दोनों फिल्मों की टारगेट ऑडियंस और जियोग्रॉफिकल एरिया अलग-अलग हैं. ‘सालार’ में बहुत ज्यादा मास एक्शन है और इसे साउथ में काफी पसंद किये जाने की उम्मीद है. वहीं दूसरी तरफ डंकी मेट्रो अर्बन में पसंद की जाने वाली फिल्म है. मैं उम्मीद कर रहा हूं कि महिलाएं और परिवार फ्रंट-एंड टिकटों की बिक्री में कमी लाएंगे.''

गिरिश जौहरी ने आगे कहा, “ “हां, एक मौका है, अगर दोनों फिल्में अच्छी हैं, तो दोनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर सकती हैं. मैं उम्मीद कर रहा हूं कि 2023 इन दोनों फिल्मों के साथ डबल बोनांजा के साथ एंड होगा.''

अतुल मोहन ने डंकी की 50 करोड़ की ओपनिंग का किया दावा
वहीं ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने ‘डंकी’ की ऐतिहासिक ओपनिंग का दावा किया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अतुल ने कहा, “इसकी ओपनिंग 50 करोड़ हो सकती है.” उन्होंने आगे कहा, ''एडवांस बुकिंग के रुझान अच्छे हैं. लीड रोल में शाहरुख खान हैं और इसके अलावा, राजकुमार हिरानी निर्देशक हैं. 'पठान' और 'जवान' के बाद शाहरुख खान बिल्कुल अलग लेवल पर हैं.

जहां तक ​​राजकुमार हिरानी की बात है तो उनकी फिल्मों का बिजनेस हमेशा उनकी पिछली फिल्म से ज्यादा होता है. लगे रहो मुन्ना भाई (2006) ने मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003) से ज्यादा कलेक्शन किया. 3 इडियट्स (2009) ने लगे रहो मुन्ना भाई से कई गुना ज्यादा कमाई की. पीके (2014) ने 3 इडियट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया. संजू (2018) ने भी पीके से ज्यादा कलेक्शन किया.

'डंकी'- 'सालार' स्टार कास्ट
डंकी की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सालार में प्रभास के अलावा श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल निभाया है. ये फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

ये भी पढ़ें- Watch: सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में पैप्स पर भड़के Salman Khan, आंखें दिखाते हुए गुस्से से बोले- 'पीछे हटो सब'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget