एक्सप्लोरर

Dunki Box Office Collection Day 18 Worldwide: दुनियाभर में 'डंकी' का दमदार कलेक्शन! हर रोज कर रही ताबड़तोड़ कमाई, देखें आंकड़े

Dunki Box Office Collection Day 18 Worldwide: शाहरुख खान की 'डंकी' 21 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. सालार' जैसी बड़ी फिल्म के पर्दे पर होते हुए भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए.

Dunki Box Office Collection Day 18 Worldwide: शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म हर रोज करोड़ों छाप रही है और इतिहास रच रही है. 18 दिनों के कलेक्शन के साथ फिल्म ने अब तक जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है तो वहीं वर्ल्डवाइड भी 'डंकी' शानदार कमाई कर रही है. फिल्म अब 450 का आंकड़ा छूने के करीब है. 

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर 'डंकी' के 18 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है. फिल्म ने दुनियाभर में 444.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. बता दें कि 'डंकी' ने अब तक के कलेक्शन के साथ शाहरुख खान की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)

'डंकी' ने बनाए कई रिकॉर्ड
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. रिलीज के अगले दिन यानी 22 दिसंबर, 2023 को 'सालार' रिलीज हुई थी. 'सालार' जैसी बड़ी फिल्म के पर्दे पर होते हुए भी किंग खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए. यहां तक कि फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर हिट 'चेन्नई एक्सप्रेस' को भी शिकस्त दे दी. 

कहानी, किरदार और डायरेक्टर
राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी 'डंकी' एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी पहली बार काम के सिलसिले में एक साथ आए हैं. शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी दिखाती है जो विदेश जाने का सपना देखते हैं. वीजा और पासपोर्ट न मिल पाने के चलते ये गुप्त रास्ते से ही विदेश निकल पड़ते हैं. किंग खान के अलावा फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं. वहीं विक्की कौशल और बोमन ईरानी का भी खास किरदार है.

ये भी पढ़ें: 'मेरी बॉडी मेरा मंदिर है...', रुबीना दिलैक ने दिखाई प्रेग्नेंसी से लेकर पोस्टपार्टम तक की फिटनेस जर्नी, हेटर्स को दिया जवाब

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
राम गोपाल वर्मा की 'पुलिस कंपनी' की शूटिंग रूकी, देने पड़े 1.11 करोड़ रुपये, जानें क्या है मामला?
क्यों रूकी राम गोपाल वर्मा की 'पुलिस कंपनी' की शूटिंग, देने पड़े 1.11 करोड़ रुपये
'आवारापन' डायरेक्टर मोहित सूरी ने खरीदी लग्जरी कार, डेढ़ करोड़ है कीमत
'आवारापन' डायरेक्टर मोहित सूरी ने खरीदी लग्जरी कार, डेढ़ करोड़ है कीमत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget