‘राब्ता’ फिल्म की डबिंग के मजे ले रही हैं कृति सैनन

मुंबई: अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' की डबिंग के मजे ले रही हैं. उनका कहना है कि पहले उन्हें यह सब पसंद नहीं था, लेकिन अब उन्हें यह भा रहा है. साल 2014 में बॉलीवुड में कदम रखने वाली कृति 'दिलवाले' में भी नजर आईं.
कृति ने ट्विटर पर बताया, "डबिंग एक छोटे से शांत कमरे में पूरी फिल्म, एक-एक क्षण को फिर से जीने जैसा है. कभी यह पसंद नहीं था. लेकिन हैरत की बात है कि अब यह खूब भा रहा है."
Dubbing is like reliving the whole film, every single emotion in a small silent room!Hated it!Strangely have started enjoyin it now.#Raabta pic.twitter.com/PUKFLhu5js
— Kriti Sanon (@kritisanon) February 28, 2017
'राब्ता' एक रोमांटिक फिल्म है. इसमें कृति अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ हैं. फिल्म नौ जून को रिलीज होगी. फिल्म का अधिकांश हिस्सा बुडापेस्ट में फिल्माया गया है.
इसके अलावा, कृति फिल्म 'बरेली की बर्फी' में भी दिखाई देंगी.
Source: IOCL



























