एक्सप्लोरर

पैग लगाकर इस स्टार ने पीएम मोदी से पूछी ऐसी बात, फिर हुआ ऐसा बवाल तो छोड़ना पड़ा देश

Viral Tweet: भारत के इस फेमस पर्सनैलिटी ने एक शो में अपनी लाइफ के कुछ किस्से शेयर किए. उन्होंने उसमें बताया कि दो पैग पीकर उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया था कि देश छोड़कर ही जाना पड़ गया था.

Kapil Sharma Tweet To Pm Modi: शराब के नशे में अक्सर लोग होश खो बैठते हैं और ऊल-जलूल हरकत करने लगते हैं. टीवी पर अपनी कॉमेडी से हंसा-हंसाकर लोट पोट कर देने वाले एक कॉमेडियन को भी एक बार दो पैग लगाते ही ऐसा नशा चढ़ा कि वो सीधे पीएम मोदी को ट्वीट कर बैठा.  इस एक्टर के उसी ट्वीट पर बाद में इतना बवाल हुआ कि फिर उसे देश छोड़कर ही भागना पड़ा. ये बात खुद उस स्टार ने  एक शो के दौरान बताई थी.

जी हां ये स्टार कोई और नहीं कपिल शर्मा है जो भारत के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर हैं. आज के समय में कपिल शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं लेकिन उन्हें अपनी कुछ गलतियों पर आज भी अफसोस होता है जो उन्होंने कभी की थी. कपिल इसपर अक्सर बात करते हैं और 'आई एम नॉट डन येट' शो में भी उन्होंने ही शेयर की थी, चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या था?

कपिल शर्मा के वायरल ट्वीट में क्या था?

28 जनवरी 2022 को नेटफ्लिक्स पर एक शो आया था. कपिल का पहला ओटीटी स्टैंडअप शो 'आई एम नॉट येट' जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ जर्नी पर खुलकर बात की थी. उस दौरान कपिल ने अपने ट्वीट वाले बवाल पर भी चर्चा की जो उन्होंने शराब के नशे में कर दिया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

पहले आपको बताते हैं कि कपिल शर्मा ने ट्वीट में पीएम मोदी से क्या कहा था. दरअसल बात साल 2016 की है जब कपिल शर्मा ने पैग पीकर एक ट्वीट किया था. पैग पीने की बात कपिल शर्मा ने स्वीकार की थी और अपने शो में भी इसपर कई बार बोल चुके हैं. ट्वीट में कपिल ने लिखा था, 'मैं पिछले 5 सालों से 15 करोड़ रुपये टैक्स दे रहा हूं, फिर भी मुझे अपना ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी ऑफिस को 5 लाख रुपये की रिश्वत देनी पड़ रही है.' कपिल ने इस ट्वीट पर पीएम मोदी को टैग कर दिया था क्योंकि वो उनसे ये बात कहना चाहते थे.

इसी मुद्दे पर कपिल शर्मा ने 'आई एम नॉट डन येट' में बताई थी. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल उस ट्वीट के बाद की बात बताते हैं. इसके बाद उनके साथ क्या हुआ और वो देश छोड़कर कुछ समय के लिए दूसरे देश चले गए थे. पहले वो वीडियो देखिए-

इस वीडियो में कपिल शर्मा ने कहा, 'मैं मॉलदीव्स निकला फटाफट. मैं वहां पर 8-9 दिन रहा. जैसे मैं वहां पहुंचा मैंने कहा मुझे ऐसा रूम दो जहां पर इंटरनेट ना हो. वो कहते हैं आप शादी करके आए हो तो मैंने कहा नहीं मैं ट्वीट करके आया हूं. आप यकीन नहीं करेंगे, मैं जितने दिन भी वहां रहा हूं मेरा 9 लाख रुपया खर्चा हुआ. मेरी जिंदगी भर की पढ़ाई-लिखाई पर इतना पैसा नहीं खर्चा हुआ जितना मैंने वो लाइन लिखकर खर्चा करवा लिया.'

कपिल ने आगे कहा, 'मैं सीरियसली...मैं ट्विटर पर केस करना चाहता हूं, क्योंकि ट्विटर वाले लिख देते हैं ना कभी कभी किसी पॉलिटिशियन के ट्वीट में नीचे लिख देते हैं ना मैन्युप्लेटेड ट्वीट. तो मेरे नीचे भी लिख देते हैं, ड्रंक ट्वीट, जस्ट इग्नोर हिम. मेरे पैसे बच जाते. मुझे ना हमारी कंट्री का ये सिस्टम समझ नहीं आता कि अगर मैंने कोई बात रात को की है, तो आप भी मेरे साथ रात को बात करो और बात खत्म करो.'


पैग लगाकर इस स्टार ने पीएम मोदी से पूछी ऐसी बात, फिर हुआ ऐसा बवाल तो छोड़ना पड़ा देश

कॉमेडियन ने उसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'क्योंकि सुबह मेरी सोच दूसरी हो जाती है (हंसते हुए). और आज मैं दिल खोलकर बताना चाहता हूं कि जितने भी ट्वीट्स से मैंने विवाद किए हैं वो सारे मेरे नहीं होते कुछ जैक डेनियर्स के थे, कुछ जॉनी वॉकर के थे. हालांकि, कुछ-कुछ बिल्कुल मेरे थे, पर फिर भी छोटी-छोटी बातों के लिए आप किसी आर्टिस्ट को ब्लैकलिस्ट नहीं कर सकते ना..'

कपिल शर्मा ने कई बार अपने उस बिहेव के लिए पब्लिकली माफी मांगी, अपने शो में उस बात को लेकर खुद का मजाक भी बनाया. वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा के शो का नया वेरियंट 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर 30 मार्च से शुरू हो चुका है. इस बार वो टीवी चैनल नहीं बल्कि ओटीटी पर शो को लेकर आए हैं जिसे काफी पसंद किया जा रहा.

यह भी पढ़ें: कभी करते थे कोल्ड ड्रिंक की कंपनी में काम...आज 300 करोड़ का मालिक बन चुका है कॉमेडी का ये बादशाद, जानें नेटवर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget