एक्सप्लोरर

Shahrukh Meets Aryan: क्या इस रूल की वजह से 17 दिनों से बेटे Aryan Khan से जेल में मिलने नहीं गए थे Shahrukh Khan?

Shahrukh Meets Aryan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने 17 दिन बाद अपने बेटे आर्यन खान से मुलाकात की. रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना गाइडलाइंस की वजह से वो अब तक उनसे नहीं मिल पा रहे थे.

Shahrukh Meets Aryan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Jail) में बंद अपने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) से मिलने पहुंचे. शाहरुख खान आम नागरिक की तरह ही जेल के बाहर विजिटर लाइन में लगते हुए आर्यन से मिलने जेल में पहुंचे. 17 दिनों में ये पहली बार था जब शाहरुख खान, अपने बेटे से मिलने पहुंचे थे. ऐसे आखिर इतने दिनों तक बेटे से दूर रहने की वजह क्या थी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान कोरोना गाइडलाइंस के नियमों के मुताबिक अब तक बेटे से नहीं मिल पा रहे थे. रूल्स के मुताबिक कोरोना गाइडलाइंस की वजह से किसी भी कैदी के परिजनों को मिलने की इजाजत नहीं दी गई थी. हालांकि अब इस नियम में बदलाव किया गया है, जिसके बाद शाहरुख आर्यन से मिलने पहुंचे. बेटे से मिलने की बेताबी में शाहरुख खान तय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर ही ऑर्थर जेल पहुंच गए थे. इससे पहले वो वीडियो कॉल के जरिए ही आर्यन से बात कर पाए थे.

शाहरुख खान जब ऑर्थर रोड जेल पहुंचे, वहां मीडिया का भारी हूजूम था. इस दौरान मीडिया ने उसने कई सवाल भी करने की कोशिश की लेकिन शाहरुख ने किसी का जवाब नहीं दिया, बिना कुछ कहे वो अपने सुरक्षा घेरे के साथ सीधा अंदर चले गए. बताया जा रहा है कि शाहरुख और आर्यन खान की मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली.

बता दें कि आर्यन खान को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर की रात को क्रूज के हिरासत में लिया था. जिसके बाद अगले दिन 3 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आर्यन खान का केस मशहूर वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहें हैं लेकिन तमाम दलीलों के बाद भी वो उन्हें जमानत दिलाने में नामकामयाब रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Aryan Khan Bail Plea Hearing: जमानत के लिए आर्यन खान ने किया बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख, आज हो सकती है सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शुक्रिया...', संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने पापा पर लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
Box Office: मंगलवार को नहीं चमकी 'जना नायकन', लेकिन बनी थलपति विजय की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म
मंगलवार को नहीं चमकी 'जना नायकन', लेकिन बनी विजय की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म
Box Office: मंगलवार को 'जना नायकन' का हुआ बंटाधार, 'द ओडिसी', 'धमाल 4' ने मचाई धूम, जानें- कलेक्शन
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, जानें 'जना नायकन' से 'द ओडिसी' की कमाई
'ये बेवकूफी का काम भी है...', 'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बोले जावेद अख्तर
'ये बेवकूफी का काम भी है...', 'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बोले जावेद अख्तर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget