एक्सप्लोरर

'ड्रीम गर्ल' ने मचाया Box Office पर तहलका, 'राजी', 'उरी' सहित कई फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड टूटा, जानें कलेक्शन

Dream Girl Box office Collection: इस फिल्म ने तीन दिनों में इतनी कमाई की है कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूट गए हैं. कमाई के आंकड़े तो यही बताते हैं कि फिल्म में 'पूजा' बने आयुष्मान को दर्शकों ने हाथों हाथ ले लिया है.

Dream Girl Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने Box Office पर तहलका मचा दिया है. इस फिल्म ने तीन दिनों में इतनी कमाई की है कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूट गए हैं. कमाई के आंकड़े तो यही बताते हैं कि फिल्म में 'पूजा' बने आयुष्मान को दर्शकों ने हाथों हाथ ले लिया है. इसे समीक्षकों  से अच्छी रेटिंग और रिव्यू मिला है और साथ ही दर्शकों ने भी खुलकर इसे अपना प्यार दे रहे हैं.

फिल्म की कमाई के आंकड़े मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने जारी किए हैं. उन्होंने बताया है कि इस फिल्म ने अपने ओपेनिंग वीकेंड यानि शुरुआती तीन दिनों में 44 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. पहले दिन फिल्म ने 10.05 करोड़ रुपए की कमाई. इसके बाद दूसरे इसने 16.42 करोड़ कमाई. तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म की कमाई 18.10 करोड़ हुई. कुल मिलाकर घेरलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ₹ 44.57 करोड़ कमा चुकी है.

 

इतनी कमाई के साथ इसने 'राजी', 'उरी' सहित कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' ने तीन दिनों में 32.94 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म 'स्त्री' ने 32.27 करोड़ की कमाई की थी. नेशलन अवॉर्ड जीतने वाली 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने तीन दिनों में 35.73 करोड़ की कमाई की थी.

ड्रीम गर्ल' ने मचाया Box Office पर तहलका, 'राजी', 'उरी' सहित कई फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड टूटा, जानें कलेक्शन

इस फिल्म को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है. इसमें आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर और विजय राज़ जैसे कई नामचीन सितारे दिखाई दिए हैं.

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को पांच में से चार स्टार देते हुए कहा है, ''आयुष्मान खुराना ने अपनी दमदार एक्टिंग से दिल जीत लिया है. वो करम के किरदार में क्यूट और मासूम दिखते हैं, वहीं पूजा का किरदार आते ही उनकी अदाएं और हाव भाव इतने बदल जाते हैं कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये कोई लड़का है.'' यहां पढिए फिल्म का पूरा रिव्यू.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget