एक्सप्लोरर

दिव्या दत्ता का खुलासा- मैरिटल रेप का सीन शूट कर टूट गई थी, घर जाकर खूब रोई

अभिनेत्री दिव्या दत्ता को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. अब दिव्या ने अब उस सीन को लेकर बताया है जिसकी शूटिंग ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित कर दिया था

बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने पर्दे अभी तक एक से एक अलग किरदारों को उकेरा है. उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है. अब दिव्या ने हाल ही में एक इवेंट में बातचीत के दौरान उस सीन का जिक्र किया जिसने उन्हें भीतर तक प्रभावित कर दिया था. ये सीन मैरिटल रेप का था. दिव्या ने बताया कि वो इस सीन को शूट करने के बाद बुरी तरह से टूट गई थीं.

जश्न-ए-रेख्ता के दौरान दिव्या दत्ता ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ और शूटिंग अनुभवों के बारे में लोगों से बात की. दिव्या दत्ता ने कहा, "कुछ समय पहले, मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी. जिसमें एक मैरिटल रेप का सीन शूट करना था. जब हम ऐसे सीन शूट करते हैं तो डायरेक्टर, एक्टर और सभी क्रू मेंबर काफी संवेदनशील होते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि यह सही से हो. सब कुछ ध्यान में रखा जाता है." दिव्या ने कहा, "इस सीन को करने के बाद मैं अंदर से काफी टूट गई थी. जब मैं घर गई तो काफी ज्यादा रोई. उस रेप सीन का मुझ पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा था."

दिव्या कहती हैं, "जब मैं बलात्कार के मामलों के बारे में पढ़ती हूं. तो मुझे काफी गुस्सा आता है और असहाय महसूस करती हूं. मुझे क्या करना चाहिए, क्या मुझे सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त करना चाहिए? क्या यही एक समाधान है? क्या हम केवल हैशटैग बन कर नहीं रह गए हैं? "

बलात्कार पर बात करते हुए दिव्या का कहना है कि भारतीय कानून को इस पर सख्त होना चाहिए. जिसके साथ ही साथ माता-पिता को अपने लड़कों को सही बर्ताव करना सीखाना चाहिए.

दिव्या ने कहा, "जब मैं सोशल मीडिया पर किसी लड़की को मार खाते देखती हूं तो बहुत धक्का लगता है. लड़की की मदद करने के बजाए उसे पीटा जा रहा है. उसके साथ बदत्तमीजी की जा रही है. हम सभी को व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने की जरूरत है. जब भी हमारे आस पास ऐसी कोई गलत चीजें हो तो हमें उस पर ऐक्शन लेना होगा."

दिव्या का कहना है, "उन्होंने कई बार ऐसा किया भी है. जब भी मैं अपने आस पास किसी भी पुरुष को किसी भी महिला को परेशान करते हुए देखती हैं तो वो इस पर प्रतिक्रिया देती हैं. इससे किसी को भी आपत्ती हो सकती है. लेकिन मैं ऐसा करती रहुंगी. साथ ही हर किसी को ऐसा करना चाहिए."

Bigg Boss 13: EX का दावा '5 महीने पहले Arhaan Khan ने फ्लैट पर इंटीमेट होने की कोशिश की थी'!

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 10 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 36 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने किया 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget