एक्सप्लोरर

Divya Dutta Birthday: सगाई टूटी तो कुंवारी ही रह गईं दिव्या दत्ता, मां ने अपनी जान पर खेलकर किडनैप होने से बचाया था

Divya Dutta Birthday: अपने संजीदा अभिनय से हर किसी का दिल जीत लेने वाली जानी-मानी अदाकारा दिव्या दत्ता 47 साल की होने जा रही हैं. ऐसे में हम आपको उनकी कुछ खास बातों से रुबरु कराने जा रहे हैं.

Divya Dutta Birthday: अपने संजीदा अभिनय से हर किसी का दिल जीत लेने वाली जानी-मानी अदाकारा दिव्या दत्ता 47 साल की होने जा रही हैं. दिव्या का जन्म 25 सितंबर 1977 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. उन्होंने हिंदी और पंजाबी सिनेमा के साथ ही मलयालम और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है.

दिव्या दत्ता कई फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय में नजर आई हैं. सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रुप में ही उन्होंने लीड एक्ट्रेस की तरह पहचान बनाई. आज हम आपको एक्ट्रेस के 47वें बर्थडे के मौके पर उनकी कुछ खास बातों से रुबरु कराने जा रहे हैं. 

बचपन में छूट गया था पिता का साथ

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25)

दिव्या दत्ता के सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था. दिव्या जब महज 7 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था. दिव्या और उनके भाई राहुल दत्ता की परवरिश उनकी मां ने अकेले ही की थी. दिव्या का बचपन लुधियाना के समीप एक गांव में बीता था.

मां ने अपनी जान पर खेलकर किडनैप होने से बचाया था

ये किस्सा बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि दिव्या दत्ता एक बार किडनैप होने से बाल-बाल बची थीं. उन्हें उनकी मां ने अपनी जान पर खेलकर किडनैप होने से बचाया था. इस किस्से का जिक्र एक्ट्रेस ने अपनी किताब 'मी एंड मां' में किया है. उन्होंने किताब में लिखा है कि, 'एक शाम, हमारे घर पर एक लेटर आया, जिससे तहलका मच गया. यह एक धमकी भरा लेटर था, जिसमें कहा गया था कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो डॉक्टर के बच्चों का अपहरण कर लिया जाएगा.

दिव्या ने इस बारे में बताते हुए आगे लिखा कि, 'मां को ऐसा लग रहा था जैसे वह रंगे हाथ अपराधियों से मुकाबला करने जा रही है. उन्होंने पुलिस को फोन किया, जो तुरंत हमारे दरवाजे पर पहुंची. पुलिस अंदर आई और उन्होंने राहुल की पीठ थपथपाई और हम दोनों से कहा कि चिंता न करें.'

दिव्या की मां ने पुलिस के साथ मिलकर किडनैपर के खिलाफ बनाया प्लान

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, 'खूबसूरत बात यह थी कि पूरे मोहल्ले के लोग घर आए, जो अपनी डॉक्टर साहेबा और उनके बच्चों के लिए कुछ भी करने को तैयार थे. आखिरकार, मां उनकी जरूरत के समय हमेशा मौजूद रहती थीं. उन्होंने अपने नुस्खों से कई लोगों को बचाया था. पूरा फिल्मी सीन था. पुलिस, मां और पड़ोसी लेटर में बताए गए पते पर फिरौती देने के लिए छुप गए. जबकि हमें नानी के घर छोड़ दिया गया. हम बेसब्री से मां के घर लौटने का इंतजार करते रहे. कई घंटे बाद मां लौटीं तो जान में जान आई.'

सगाई टूटी तो ताउम्र रह गई कुंवारी

47 साल की होने जा रही दिव्या आज तक कुंवारी हैं. उन्होंने शादी नहीं की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की सगाई साल 2005 में लेफ्टिनेंट कमांडर संदीप शेरगिल से हुई थी. लेकिन बाद में किसी बात के चलते दोनों का झगड़ा हो गया और सगाई टूट गई. इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी शादी नहीं की.

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस का डेब्यू हुआ था सुपर फ्लॉप, फिर बनीं पति से चार गुना अमीर, अब तलाक को लेकर हैं सुर्खियो में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
थिएटर में छिपकर 'कभी अलविदा ना कहना' देख रहे थे करण जौहर, फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूल पाए
'कभी अलविदा ना कहना' की रिलीज से पहले डरे हुए थे करण जौहर, थिएटर में हुआ था कुछ ऐसा
Video: 'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget