अनुराग कश्यप की बेटी ने बनाई पहली डॉक्यूमेंट्री

मुंबई: प्रख्यात फिल्मकार अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपना पहला डॉक्यूमेंट्री बनाया है. आलिया ने हाल ही में एक टॉप फैशन पोर्टल के लिए मॉडलिंग की थी. उन्होंने अपने स्कूल के लिए लड़कियों की शिक्षा पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाया है.
अनुराग ने बुधवार को ट्वीट किया, "स्कूल के लिए मेरी बेटी का लड़कियों की शिक्षा पर पहला डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट."
My daughter's first Documentary Project on Education Of Girls for school https://t.co/T3tBSyZRyC
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) January 3, 2017
आलिया अनुराग और उनकी पूर्व पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं.
अनुराग और आरती की 2003 में शादी हुई थी और 2009 में उनका तलाक हो गया था. उसके बाद अनुराग ने 2011 में अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से शादी कर ली थी. 2015 में अनुराग कल्कि से भी अलग हो गए.
अनुराग ने 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'अग्ली' जैसी कई शानदार फिल्में बनाई हैं.
यहां देखें डॉक्यूमेंट्री-
Source: IOCL























