एक्सप्लोरर

कबीर खान ने किया कंफर्म, 'ट्यूबलाइट' में दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी

नई दिल्ली: 2017 में शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस को बड़ा तोहफा मिला है. डायरेक्टर कबीर खान ने शाहरुख के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख-सलमान एकसाथ नज़र आएंगे.

वहीं एक दूसरे इंस्टाग्राम पोस्ट में कबीर खान ने लिखा कि 20 साल बाद पर्दे पर वापस आए 'करण-अर्जुन.'

Call sheet for the day Karan Arjun got back after 20 yrs 😀 SK & SRK #tubelight #eid2017

A photo posted by Kabir Khan (@kabirkhankk) on

कबीर खान के मुताबिक सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में कैमियो रोल में नजर आएंगे. चर्चा है कि कबीर खान ने शाहरुख के साथ इंस्टा पर जो तस्वीर शेयर की है फिल्म में शाहरुख का लुक वैसा ही होगा.  आपको बता दें कि 2007 के बाद दोनों किसी फिल्म में एकसाथ दिखेंगे. 2007 में शाहरुख और सलमान ‘ओम शांति ओम’ के एक गाने में डांस करते नजर आए थे.

आपको यह भी बता दें कि 1995 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘करण-अर्जुन’ में दोनों ने साथ काम किया था. उसके बाद 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में दोनों ने साथ दिखे थे. ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में भी सलमान और शाहरुख की जोड़ी को दर्शकों ने सराहा था.

बता दें कि दोनों जल्द ही ‘बिग-बॉस’ के सेट पर साथ-साथ धमाल मचाते नजर आएंगे. शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस’ के सेट पर दिखेंगे.

हाल ही में सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह ‘रईस’ के फेमस डायलॉग ‘अम्मी जान कहती थी कि कोई भी धंधा छोटा नहीं होता…’ कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं और तभी पीछे से शाहरुख खान इस डायलॉग को सही से कहते हुए सलमान के पास आते हैं. इसके बाद का वीडियो बेहद ही मजेदार है जिसमें दोनों अपनी-अपनी दोस्ती निभाने का जिक्र कर रहे हैं.

इस 35 सेकेंड के वीडियो प्रोमो में सलमान खान यह भी कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि ‘सुल्तान’ को सिर्फ दोस्ती निभाने आती है. जिसके बाद शाहरुख कहते हैं कि हमारी दोस्ती तो जगजाहिर है. गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ने इस वीडियो में काले रंग का पठानी सूट पहना है.

गौरतलब है कि सलमान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ इस साल ईद पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. वहीं शाहरुख 25 जनवरी को ‘रईस’ के जरिए बड़े पर्दे पर दिखेंगे.

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘रईस’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी नजर आएंगी. राहुल ढ़ोलकिया की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्धीकी भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
Manoj Kumar Birth Anniversary: 65 हफ़्तों तक थिएटर से नहीं उतरी थी मनोज कुमार की ये फिल्म, 'शोले' से पहले मचाया था बवाल
65 हफ़्तों तक थिएटर से नहीं उतरी थी मनोज कुमार की ये फिल्म, 'शोले' से पहले मचाया था बवाल
Thursday Box Office: गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कितना रहा कलेक्शन
गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget