एक्सप्लोरर

दिलजीत दोसांझ की 'पंजाब 95' पर सेंसर बोर्ड ने लगाए 127 कट्स, डायरेक्टर ने कहा- 'ऐसे तो ये फिल्म...'

Diljit Dosanjh Film Punjab 95 : दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' असल में सेंसर बोर्ड की फिल्म में 127 कट्स की मांगों के बीच फंस गई है. ये फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा पर बनी है.

Diljit Dosanjh Film Punjab 95 : दिलजीत दोसांझ की फिल्म पंजाब 95 को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. ये फिल्म जसवंत सिंह खालरा की सच्ची कहानी पर बनी है. खालरा एक मानव अधिकार कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पंजाब में हजारों लोगों के गुमशुदा होने की सच्चाई सबके सामने रखी थी. 

सेंसर बोर्ड ने लगाए 127 कट

इस फिल्म को सेंसर बोर्ड सीबीएफसी से पास कराने में काफी मुश्किलें आ रही हैं. बोर्ड ने फिल्म में 127 सीन काटने के लिए कहा है. जिस पर इस फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान ने बताया कि अगर इतने सीन हटाए गए तो फिल्म की असली बात ही खत्म हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि अगर जबरदस्ती कट लगवाए गए तो वो फिल्म से अपना नाम हटा लेंगे. उन्होंने आगे कहा कि ये फिल्म उन्होंने पूरी सच्चाई और ईमानदारी से बनाई है, और इतने कट्स के बाद इस फिल्म ये फिल्म फिल्म नहीं रह जाएगी.


दिलजीत दोसांझ की 'पंजाब 95' पर सेंसर बोर्ड ने लगाए 127 कट्स, डायरेक्टर ने कहा- 'ऐसे तो ये फिल्म...

सीबीएफसी ने कहा है कि फिल्म के नाम से ‘पंजाब’ शब्द हटाओ.  उन्होंने फिल्म में 'पंजाब पुलिस' कहने पर भी आपत्ति की और कहा कि सिर्फ 'पुलिस' लिखा जाए.  इतना ही नहीं, इंदिरा गांधी का नाम हटाने को भी कहा गया है. इस पर त्रेहान ने सवाल उठाया है कि - 'अगर कहानी पंजाब की है, तो नाम से पंजाब कैसे हटाएं?'

जसवंत सिंह खालरा की पत्नी परमजीत कौर खालरा ने सेंसर बोर्ड के फैसले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म परिवार की इजाजत से बनी है और इसमें कुछ गलत नहीं है. इसलिए फिल्म को बिना किसी कट के रिलीज किया जाना चाहिए. 

हनी त्रेहान ने कहा कि वे पिछले ढाई साल से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी बात कला के जरिए नहीं कह सकते, तो फिर लोकतंत्र का मतलब ही क्या रह गया?

फिल्म की असली बात
यह फिल्म किसी राजनीति पर नहीं है, बल्कि एक इंसान की सच्ची लड़ाई को दिखाती है.  जसवंत सिंह खालरा ने कई गायब लोगों की हकीकत सामने रखी थी.  फिल्म उसी संघर्ष को दिखाती है. जसवंत सिंह खालरा ने उस समय 25,000 से अधिक लोगों के गुमशुदा होने की जानकारी इकट्ठा कराई थी और इसकी रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दी थी. उन्हें फिर इसी के लिए अगवा कर लिया गया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी. 

इस फिल्म का मकसद उनकी कुर्बानी को लोगों तक पहुंचाना है. अब देखना ये होगा कि ये फिल्म दर्शकों तक अपने असली रूप में पहुंच पाएगी या फिर सेंसर बोर्ड की बंदिशों में ही उलझकर रह जाएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget