एक्सप्लोरर

नहीं रहे Die Hard 2 और The Hills Have Eyes एक्टर Tom Bower, 86 साल की उम्र में निधन

Tom Bower Passes Away: ‘डाई हार्ड 2' और 'ग्रेज एनाटॉमी’ जैसी फिल्मों और शोज के लिए मशहूर अभिनेता टॉम बोवर का निधन हो गया है. उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

Tom Bower Passes Away: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम बोवर का निधन हो गया है. उन्होंने अपने करियर में 50 साल से ज्यादा वक्त तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है. अभिनेता को 'डाई हार्ड 2', 'ग्रेज एनाटॉमी', 'द ऑफिस' और 'द हिल्स हैव आइज' जैसी फिल्मों और टेलीविजन शो में उनकी मुख्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता था. हालांकि अभिनेता का निधन 30 मई को हुआ था, लेकिन उनके परिवार ने कल रात अभिनेता की मौत की खबर की जानकारी दी. 

टॉम की भाभी ने की निधन की पुष्टि
बोवर की भाभी मैरी मिलर ने हॉलीवुड रिपोर्टर से बात की और बताया कि अभिनेता का निधन 30 मई को लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर पर हुआ है. उन्होंने बताया कि अभिनेता की मृत्यु नींद में ही हो गई थी. एंटरटेनमेंट ऑनलाइन से बात करते हुए मार्शा मैकमैनस ने भी उनकी मृत्यु की पुष्टि की. उन्होंने कहा, ‘मुझे दुख के साथ इस बात की पुष्टि करनी पड़ रही है. उन्होंने आगे कहा, टॉम की जिंदगी में तीन सबसे जरूरी चीजें थीं, पहली उनकी पत्नी उर्सुला, दूसरा एक्टिंग और तीसरी, दूसरे अभिनेताओं के लिए उनका जुनून. 

फैंस ने जताया शोक 
अभिनेता की मौत की खबर सुनने के बाद उनके फैंस काफी दुखी हैं. फैंस ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जताया है. एक फैन ने लिखा, ‘टॉम बोवर उन अभिनेताओं में से एक थे जिन्हें मैं हमेशा देखता था, वह छोटे या सपोर्टिंग किरदार में नजर आते थे… RIP. दूसरे फैन ने कहा, बहुत दुख हुआ सुनकर…वह बेहतरीन किरदार वाले अभिनेता थे’. एक और फैन ने कहा, टॉम बोवर एक बेहतरीन इंसान थे, ‘अगर आपको टीवी और फिल्में पसंद हैं तो ऐसे लोगों को खोना मुश्किल है क्योंकि वे मीडिया के इतिहास को अपने कंधों पर लेकर चलते हैं’.

इन फिल्मों और शोज में आए नजर 
अभिनेता ने अपने करियर में करीब 200 फिल्मों और शोज में काम किया है. फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'वी हैव ए घोस्ट', 'एल कैमिनो: ए ब्रेकिंग बैड मूवी', 'निक्सन' और 'द लाइटशिप' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. टीवी की बात करें तो उन्होंने 'द एक्स फाइल्स', 'क्रिमिनल माइंड्स', 'मॉन्क' और 'इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया' जैसे शो में एक्टिंग की है.

यह भी पढ़ें: Munjya Box Office Collection Day 1: दर्शकों को डराने में सफल रही 'मुंज्या', लेकिन पहले दिन की कमाई में 'स्त्री' के आस-पास भी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: 'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना
'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Ram Kapoor: राम कपूर का छलका दर्द, बोले-'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
राम कपूर का छलका दर्द, बोले- 'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget