एक्सप्लोरर

पति से अलग होने को लेकर दीया ने किया खुलासा, कहा- कोई तीसरा नहीं है इसकी वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में अपने पति साहिल सांघा से अलग होने का फैसला लिया है. इस खबर के आते ही सामने खबरें आने लगी कि साहिल के अफेयर के वजह से ये तलाक हो रहा है. इन खबरों पर अब दीया मिर्जा का जवाब आया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में अपनी 11 साल लंबी शादी को तोड़ने का फैसला लिया है. इस बात की जानकारी दीया मिर्जा ने खुद एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दी थी. लेकिन जैसे ही दीया की शादी टूटने की खबर सामने आई तभी से ये खबरें आने लगी कि इस शादी के टूटने के पीछे की वजह उनके पति का किसी अन्य महिला से अफेयर है.

रिपोर्ट्स आने लगी कि दीया मिर्जा के पति साहिल सांघा का अफेयर 'जजमेंटल है क्या' की राइटर कनिका ढिल्लन के साथ चल रहा है. कनिका के साथ साहिल का रिश्ता ही इस तलाक की वजह है. लेकिन अब खुद दीया मिर्जा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और तलाक के पीछे की वजह बताई है.

दीया ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए तलाक के पीछे की असली वजह बताई. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ''ये ट्वीट मीडिया एक सेक्शन द्वारा चलाई जा रही कुछ खबरों का खंडन करने के लिए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में मेरे और साहिल के अलग होने की वजहों के बारे में बात हो रही है. ये बेहद गैरजिम्मेदाराना तरीके से.''

दीया ने अगले ट्वीट में कहा, ''इससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि मीडिया द्वारा इसमें मेरे ही साथियों को घसीटा जा रहा है. एक महिला होने के नाते मुझे एक महिला की गरिमा के लिए इस प्रकार के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार पर आवाज उठानी होगी.''

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा, ''ये सभी खबरें बिल्कुल झूठ हैं जिनमें कहा जा रहा है कि मेरे और साहिल के अगल होने के पीछे कोई तीसरा शख्स है. हमने पहले ही मीडिया से ये रिक्वेस्ट की थी कि हमें इस समय अकेला छोड़ दें और हमारी निजता का सम्मान करें.''

इससे पहले दीया मिर्जा और साहिल सांघा ने एक ज्वाइंट बयान जारी कर अपने अलग होने की बात कही थी. इंस्टाग्राम पर जारी बयान में उन्होंने लिखा, “11 साल तक अपनी ज़िंदगी को एक दूसरे से बांटने और साथ रहने के बाद हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है. हम दोस्त रहेंगे और हमेशा प्यार और इज्जत के साथ एक दूसरे के लिए खड़े रहेंगे.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget