एक्सप्लोरर

Zingaat Video Song: 'झ‍िंगाट' देख 'धड़क' उठेगा आपका दिल; जमकर नाचे ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर

ये फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक 'धड़क' का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 'सैराट' का गाना 'झिंगाट' सुपरहिट हुआ था और लोगों को खूब पसंद आया था. जब से 'धड़क' का ऐलान हुआ था तभी से इस गाने के हिंदी वर्जन को लेकर लोगों में उत्सुकता थी. आज इंतजार खत्म हुआ और गाना रिलीज हो गया है. इसमें ईशान खट्टर और जाह्वनी कपूर जमकर झूमते और नाचते दिख रहे हैं. इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है. मराठी सिनेमा के जाने माने संगीतकार अजय-अतुल ने ने इसे म्यूजिक दिया है और अपनी आवाज दी है. मराठी वर्जन में भी इनका ही म्यूजिक था. मराठी गाने के बोल भी अजय और अतुल ने ही लिखे थे लेकिन हिंदी में इसके बोल अम‍िताभ भट्टाचार्य ने ल‍िखे हैं.

गाने में जाह्वनी और ईशान की केमेस्ट्री शानदार लग रही है. जाह्वनी इसमें साड़ी में नज़र आई हैं वहीं ईशान खट्टर उन्हीं से मैच करते ब्लू ड्रेस में हैं.

आपको बता दें कि झिंगाट का मराठी वर्जन सुपरहिट हुआ था. रिलीज होते ही ये गाना वायरल हो गया था. इसमें अभिनेत्री रिंकू राजपूत और आकाश ठोसर की केमेस्ट्री की खूब तारीफ हुई. इस गाने को अब तक यू-ट्यूब पर 11 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यहां देखें मराठी वर्जन

टाइटल सॉन्ग हो चुका है हिट

इससे पहले इस फिल्म का गाना टाइटल सॉन्ग रिलीज हुआ जिसे काफी पसंद किया गया. टाइटल सॉन्ग के बोल हैं,''जो मेरी मंजिलों को जाती है...तेरे नाम की कोई सड़क है ना ..जो मेरे दिल को दिल बनाती है...तेरे नाम की कोई धड़क है ना''. फिल्म का गाने में दोनों की केमेस्ट्री भी बेहद खास है लग रही है. इस फिल्म से जाहन्वी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. वहीं ईशान खट्टर की ये दूसरी फिल्म है. इससे पहले ईशान 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नज़र आ चुके हैं. फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं और करन जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है. ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. कहानी इसमें लव स्टोरी दिखाई गई है. जाह्नवी और ईशान को प्यार हो जाता है जो इन दोनों के परिवारों को पसंद नहीं आता. खासतौर पर जाह्नवी के बाहुबली पिता को इनका प्यार रास नहीं आता और दोनों घर से भाग जाते हैं जिसके बाद इन दोनों को काफी उतार-चढ़ाव झेलने पड़ते हैं. ये फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन दोपहर 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' कितनी कर रही कमाई?
5वें दिन 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget