एक्सप्लोरर

Dhadak 2 Release Date: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' कब होगी रिलीज? फिल्म को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

Dhadak 2 Release Date: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 को लेकर मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा कर दी है.फिल्म की कहानी कैसी होगी इसकी झलक भी आपको इस वीडियो में देखने को मिल जाएगा.

Dhadak 2 Release Date: साल 2018 में फिल्म धड़क आई थी जिसमें जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में एक लव स्टोरी दिखाई गई जो हर किसी के दिल को छू गई थी. अब धर्मा प्रोडक्शन में फिल्म धड़क 2 आ रही है जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म एक अनोखी प्रेम कहानी पर आधारित होगी जो आपके दिल को एक बार फिर से छू जाएगी. फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट्स मेकर्स ने शेयर की है.

फिल्म धड़क 2 इसी साल बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी. इस फिल्म की कहानी कैसी होगी इसकी छोटी सी झलक एक वीडियो में दिखाई गई जिससे आप ये तो समझ जाएंगे कि इसकी कहानी क्या है लेकिन फिल्म देखने की एक्साइटमेंट भी बढ़ जाएगी.

'धड़क 2' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म धड़क 2 का छोटा सा टीजर शेयर किया है. जिसमें फिल्म की कहानी किस मुद्दे पर होगी ये दिखाया गया. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, 'प्रेजेंटिंग धड़क 2 जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगे और फिल्म शाजिया इकबाल निर्देशित करेंगी. फिल्म 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

जो वीडियो शेयर किया गया है उसकी शुरुआत में एक दीवार दिखाई जाती है और उसमें कुछ अलग-अलग चीजें लिखी हुई हैं. इसके साथ ही फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के नाम भी लिखे हैं. फिर लिखकर आता है 'एक था राजा, एक थी रानी, जात थी अलग, खत्म कहानी.' इसके बाद सिद्धांत और तृप्ति के फेस को दिखाया जाता है. बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'जो सपना तुम देख रही हो विधि उसकी हकीकत में कोई जगह नहीं है.' तभी एक लड़की की आवाज आती है और वो कहती है, 'तो फिर ये भी बता दो निलेश...इन फीलिंग्स का क्या करूं मैं.' 

फिल्म धड़क 2 एक ऐसी लव स्टोरी हो सकती है जिसमें दो प्यार करने वाले अलग जाति होने के कारण मिल नहीं पाते हैं. या फिर मिल भी जाते हैं तो उनका हाल 'धड़क' (2018) के मधुकर और परथ्वी जैसा हो जाता है. फिल्म कैसी होगी ये तो आपको 22 नवंबर 2024 को पता चल जाएगा, फिलहाल ये एक लव स्टोरी होगी जिसका निर्माण करण जौहर करेंगें.

यह भी पढें: बेटी Raha के साथ इटली रवाना हुए Alia Bhatt और Ranbir Kapoor, अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' के हिट होते ही इमरान हाशमी की नई एक्शन थ्रिलर 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट का ऐलान
'आवारापन 2' के हिट होते ही इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट का ऐलान
Box Office: चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 12 बजे तक 82 करोड़ रे पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget