एक्सप्लोरर

Deva Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर की ‘देवा’ पर मंडराया फ्लॉप होने का खतरा! 7 दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका

Deva Box Office Collection: शाहिद कपूर की ‘देवा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो चुका है. फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट आ रही है. इस मूवी ने रिलीज के 7वें दिन भी बेहद कम कलेक्शन किया है.

Deva Box Office Collection Day 7: साल 2025 के पहले महीने में सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं. हालांकि कोई भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई. 'गेम चेंजर' से लेकर 'फतेह' और 'स्काई फोर्स' तक उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई हैं. वहीं शाहिद कपूर की ‘देवा’ भी 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस एक्शन पैक्ड फिल्म का काफी बज था लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हुई. चलिए यहां जानते हैं  ‘देवा’ ने रिलीज के 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘देवा’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर ‘देवा’ के ट्रेलर ने धूम मचा दी थी जिसके बाद फिल्म का काफी बज देखा जा रहा था. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसकी शुरुआत फीकी रही. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में मामूली तेजी भी आई लेकिन फिर वीकडेज में इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखी गई. अब ‘देवा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो चुके है लेकिन ये अभी तक अपना बजट नहीं वसूल कर पाई है. इन सबके बीच ‘देवा’ की कमाई की बात करें तो

  • शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 5.5 करोड़  की कमाई की थी.
  • दूसरे दिन ‘देवा’ ने 6.4 करोड़ की कमाई की थी.
  • तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये रहा.
  • चौथे दिन ‘देवा’ ने 2.75 करोड़ का कारोबार किया.
  • पांचवें दिन फिल्म की कमाई 2.4 करोड़ रुपये रही.
  • छठे दिन फिल्म का कलेक्शन 2.35 करोड़ रहा.
  • वहीं अब फिल्म की रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘देवा’ ने रिलीज के 7वें दिन 1.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘देवा’ का सात दिनों का कुल कलेक्शन अब 28.15 करोड़ रुपये हो गया है.

‘देवा’ पर मंडरा रहा फ्लॉप होने का खतरा
‘देवा’ की कमाई में हर दिन गिरावट आ रही है. फिल्म रिलीज के 7 दिनों में 30 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. वहीं इस फिल्म का बजट 50 करोड़ के करीब बताया जा रहा है. ऐसे में ये फिल्म मुश्किल से 40 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन कर सकती है. इस लिहाज से ‘देवा’ अब फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच रही है.  

ये भी पढ़ें:-बच्चन खानदान की इस बहू ने जेल में काटे थे दो साल! अब हिट सीरीज में पुलिसवाली बन मचा रही धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget