एक्सप्लोरर

Padmaavat Box Office: 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'पद्मावत', ये रहा अब तक का कलेक्शन

रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कमाई 212.50 करोड़ रुपये हो गई है.

नई दिल्ली: डॉयरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कामयाबी के नए रिकॉर्ड्स बना रही है. रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कमाई 212.50 करोड़ रुपये हो गई है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फिल्म की अब तक की कमाई के सभी आंकड़े साझा किए हैं. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावत' का शानदार प्रदर्शन अब भी जारी है. यह आगे भी कई और रिकार्ड्स अपने नाम कर सकती है.

बता दें कि फिल्म को लेकर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण 'पद्मावत' को चार राज्यों में रिलीज नहीं किया गया था. इसका असर भी फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा है. भारत के साथ-साथ फिल्म 'पद्मावत' विदेशों में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

यहां देखिए फिल्म की अब तक की कमाई के सभी आंकड़े: Day 1: 19 करोड़ Day 2: 32 करोड़ Day 3: 27 करोड़ Day 4: 31 करोड़ Day 5: 15 करोड़ Day 6: 14 करोड़ Day 7: 12.50 करोड़ Day 8: 11 करोड़ Day 9: 10 करोड़ Day 10: 16 करोड़ Day 11: 20 करोड़ (Paid Previews): 5 करोड़ Total: 212.50 करोड़

'पद्मावत' रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसके साथ ही ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की कमाई को पीछे छोड़ने के बाद ये फिल्म दीपिका की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

padmavat

इसके साथ ही आपको बता दें कि 'पद्मावत' रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और संजय लीला भंसाली की रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि दीपिका पादुकोण अभी भी अपनी फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं हैं.

गौरतलब है कि 180 करोड़ के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई है फिल्म 'पद्मावत' को IMAX और 3D फॉर्मेट में भी रिलीज किया गया है. IMAX और 3D फॉर्मेट में कन्वर्ट करने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर ने 20 करोड़ रुपए का खर्चा किया है. कुल मिलाकर फिल्म 200 करोड़ में बनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget