एक्सप्लोरर

दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर कल होगा रिलीज

दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ 'छपाक' में लक्ष्मी अग्रवाल का टाइटल रोल निभाया है,‌ मगर वो इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं. मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले साल यानी 10 जनवरी, 2020 में रिलीज होगी.

दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होगा. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को इसी से जुड़े तीन पोस्ट साझा किए हैं. पहली और तीसरी पोस्ट में सिर्फ काली पृष्ठभूमि है, जबकि दूसरी पोस्ट में पानी के कुछ छींटे दिखाई दे रहे हैं और फिर उस पर लिखा आ रहा है, "ट्रेलर आउट टुमारो."

बीते दिनों MAMI मुम्बई फिल्म फेस्टिवल के खास आयोजन 'MAMI मेला' के दौरान दीपिका ने 'छपाक' में काम करने के अपने अनुभवों को साझा कर करते हुए ये बात कही.

दीपिका ने कहा कि उनके लिए इस फिल्म में काम करना इतना आसान नहीं था. उन्होंने कहा, "भावनात्मक तौर पर मैंने कभी खुद को इस तरह से बर्न्ट आउट (झुलसा हुआ) महसूस नहीं किया."

उन्होंने‌ आगे कहा, "छपाक की शूटिंग की प्रक्रिया काफी थकाऊ थी. इसके प्रोस्थेटिक (लक्ष्मी अग्रवाल की तरह लगने के लिए बनाया गया कृतिम चेहरा) लगाने में ही मुझे तीन घंटे का समय लग जाता था और फिर इसे हटाने की प्रकिया में भी एक घंटे का वक्त लगता था. तैयार होने में तीन घंटे का वक्त लगना तो रिकॉर्ड टाइम था. आमतौर पर चार-पांच घंटे तो आसानी से लग ही जाया करते थे."

दीपिका ने बताया कि फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल के जैसे दिखने के लिए विशेष किस्म का प्रोस्थेटिक का इस्तेमाल किया गया है और आमतौर पर प्रोस्थेटिक का हर हिस्सा काफी महंगा होता है.

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने 'छपाक' के आखिरी दिन की शूटिंग का किस्सा सुनाते हुए कहा, "शूटिंग के आखिरी दिन‌ मैंने मेघना से कहा कि मुझे प्रोस्थेटिक के एक एक्सट्रा पीस की जरूरत है. हमने‌ इसका एक एक्सट्रा पीस मंगाया ताकि हम उसे जला सकें और कुछ इस तरह से शूटिंग पैक अप कर सकें."

दीपिका ने‌ उस मंजर के बारे में कहा, "ये एक अस्पताल का सीन था. मैं वापस आई. मैंने अपना मेक-अप उतारा और जाकर शावर लिया. फिर हमने मंगाये गये उस एक्सट्रा प्रोस्थेटिक को एक कोने ले जाकर उसपर शराब छिड़की और उसे जला दिया. मैंने उसे जलते हुए देखती रही. सबको लगा कि अब जला दिया है, तो काम खत्म हो गया है. मगर मैंने कहा कि नहीं, मुझे यहां खड़े होकर‌ इसे पूरी तरह से जलते हुए देखना है. मैं नहीं चाहती थी कि जलते हुए इस प्रोस्थेटिक का कोई भी हिस्सा बच जाये, फिर चाहे वो आंख हो या नाक. मैं चाहती थी कि ये पूरी तरह से जलकर खाक हो जाए. जब जलने की ये पूरी प्रक्रिया खत्म हो गयी, तब मुझे महसूस हुआ कि उसका एक हिस्सा अब मेरे सिस्टम,‌ मेरे शरीर से‌ अलग हो गया है."

उल्लेखनीय है दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ 'छपाक' में लक्ष्मी अग्रवाल का टाइटल रोल निभाया है,‌ मगर वो इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं. मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले साल यानी 10 जनवरी, 2020 में रिलीज होगी.

यहां पढ़ें

डिप्रेशन पर दीपिका पादुकोण का खुलासा- काम करते हुए हो गईं थीं बेहोश, अगली सुबह उठी तो...

जयललिता की पुण्यतिथि पर कंगना रनौत ने दी श्रद्धांजलि, उनकी बायोपिक 'थलाइवी' में आएंगी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
शनाया कपूर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से कर रही हैं ओटीटी डेब्यू, कब और कहां देख सकेंगे?
शनाया कपूर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से कर रही हैं ओटीटी डेब्यू, कब और कहां देख सकेंगे?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget