एक्सप्लोरर

'कल्कि 2' ही नहीं, इस फिल्म में भी प्रभास संग दिखेंगी दीपिका पादुकोण, 'किंग' के बाद हाथ आई ये बड़ी फिल्म

Deepika Padukone In Prabhas Film: दीपिका पादुकोण प्रभास के साथ एक एक्शन फिल्म में दिखाई देने वाली हैं. इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं जिसकी शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है.

Deepika Padukone In Prabhas Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद एक बार फिर काम पर लौट आई हैं. ब्रेक से लौटते ही एक्ट्रेस के पास एक के बाद फिल्मों की कतार लग गई है. 2024 की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल और 'किंग' के बाद अब दीपिका के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट आ गया है. एक्ट्रेस ने 'कल्कि 2898 एडी' एक्टर प्रभास के साथ एक फिल्म साइन की है.

दीपिका पादुकोण प्रभास की फिल्म 'स्पीरिट' में नजर आएंगी. ये एक एक्शन से भरपूर फिल्म है जिसे 'एनिमल' डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं. सियासत की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका ने पहले 2024 में प्रेग्नेंसी की वजह से इस फिल्म के लिए मना कर दिया था. लेकिन फिल्म फौजी की शूटिंग के दौरान प्रभास जख्मी हो गए और उन्हें काफी चोटें आईं जिसके चलते फिल्म की शूटिंग टालनी पड़ी.

क्यों 'स्पीरिट' के लिए राजी हुईं दीपिका पादुकोण
'स्पीरिट' की शूटिंग टलने की वजह से एक बार फिर फिल्म में दीपिका पादुकोण को मौका मिल गया. संदीप रेड्डी वांगा ने जब दीपिका को दोबारा 'स्पीरिट' में रोल ऑफर किया तो एक्ट्रेस ने तुरंत हामी भर दी. रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि दीपिका को स्क्रिप्ट और फिल्म में उनका रोल बहुत पसंद आया. उनका किरदार निर्देशक की लिखी गई अब तक की सबसे मजबूत महिला भूमिकाओं में से एक है. इसकी वजह से ही दीपिका बहुत इंप्रेस हुईं.

'स्पीरिट' के लिए दीपिका ने ली इतनी फीस
दीपिका पादुकोण 'स्पीरिट' के जरिए संदीप रेड्डी वांगा के साथ पहली बार काम करने जा रही हैं जिसके लिए वे बेहद एक्साइटेड भी हैं. फिल्म में अपने रोल के लिए एक्ट्रेस ने 20 करोड़ रुपए की मोटी रकम भी वसूली है. प्रभास स्टारर इस एक्शन फिल्म का नया शूटिंग शेड्यूल अब अक्टूबर 2025 से है. 

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
बता दें कि 'स्पीरिट' के साथ-साथ दीपिका पादुकोण प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी 2' में भी दिखेंगी. इसके अलावा उनके पास शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' भी है जिसमें उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'अगर दोष साबित हुआ तो खुद की गर्दन काट लूंगा', रेप का आरोप लगने पर बोले यूट्यूबर शादाब जकाती
'अगर दोष साबित हुआ तो खुद की गर्दन काट लूंगा', रेप का आरोप लगने पर बोले यूट्यूबर शादाब जकाती
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात

वीडियोज

IPO Alert: Fractal Analytics IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup | Pappu Yadav Arrest | Janakpuri
Pappu Yadav Arrested: पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत...क्या सच हुई पप्पू यादव की भविष्यवाणी? |Patna
PM Modi In Malaysia: मलेशिया दौरे के लिए रवाना हुए PM Modi | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'अगर दोष साबित हुआ तो खुद की गर्दन काट लूंगा', रेप का आरोप लगने पर बोले यूट्यूबर शादाब जकाती
'अगर दोष साबित हुआ तो खुद की गर्दन काट लूंगा', रेप का आरोप लगने पर बोले यूट्यूबर शादाब जकाती
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
India US Interim Trade Deal: भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
भारत की जिन चीजों पर जीरो टैरिफ, वे अमेरिका में कितने की बिकेंगी? एक नजर में देखें पूरी लिस्ट
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन रेलवे में जल्द हो सकती हैं 1.5 लाख पदों पर भर्ती; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget