एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'डेडपूल 2', दूसरे दिन कलेक्शन 20 करोड़ पार

'डेडपूल 2' का बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन जारी है दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ के पार पहुंच गया है.

नई दिल्ली: 'एवेंजर्स: इंफीनिटी वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का जो बेहतरीन प्रदर्शन शुरू किया उसे 'डेडपूल 2' ने बरकरार रखा है. शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'डेडपूल 2' ने भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है. इसके साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. शनिवार को इस फिल्म ने 10.65 करोड़ रुपए की कमाई के साथ दो दिनों में 21.90 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में फिल्म की अब तक की कमाई के सभी आंकड़े सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए साझा किए हैं.

आपको बता दें कि 11.25 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए इस फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिया है. पहले दिन की बेहतरीन कमाई के साथ ये फिल्म साल 2018 में शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर शुमार हो गई हैं. इस लिस्ट की बात करें तो 31.30 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ 'एवेंजर्स: इंफीनिटी वॉर' नंबर एक, 25.10 करोड़ की फर्स्ट डे कमाई के साथ 'बागी 2' दूसरे, 19 करोड़ (प्रीव्यू सहित) की कमाई के साथ 'पद्मावत' तीसरे और 11.25 करोड़ के साथ 'डेडपूल 2' चौथे स्थान पर आ गई है. इसके साथ ही 10.26 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 'पैडमैन' पांचवे स्थान पर है.

आंकड़ो के साफ है कि साल 2018 में बेहतरीन ओपनिंग करने वाली पांच फिल्मों में दो हॉलीवुड की फिल्में हैं. आपको बता दें कि 'डेडपूल 2' भी मार्वल कॉमिक्स का ही एक किरदार है. यह सुपर हीरो बेबाक, बिंदास और अपने तरीके से काम करने वाला किरदार है. दो साल पहले इस किरदार को लेकर 'डेडपूल 2' नाम से फिल्म बनाई गई, जिसे टिम मिलर ने निर्देशित किया था और अब अब इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया गया है जिसका सभी को काफी इंतजार था. इस फिल्म को डेविड लीच ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को रेटिंग और रीव्यूज भी काफी अच्छे मिले हैं.

Movie Review: एंटरटेनिंग है 'डेडपूल 2', ‘इंडियन हॉलीवुड सुपरहीरो’ देखने का इंतजार भी खत्म हुआ

आपको बता दें कि दो साल पहली आई 'डेडपूल' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी वहीं कल रिलीज हुए फिल्म के दूसरे पार्ट ने 11.25 करोड़ रुपए की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया है. बता दें कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग रविवार से ही शुरू कर दी गई थी. आमतौर पर बुकिंग बुधवार या गुरुवार को शुरू होती है. 'डेडपूल 2' के हिंदी वर्जन में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आवाज सुनाई दे रही है. रणवीर सिंह ट्रेलर में अपनी आवाज का जादू चलाते नजर आ रहे हैं. वो अपने फनी डायलॉग्स से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 1: 'दृश्यम 3' का ओपनिंग डे पर दुनियाभर में तहलका, 24 घंटे में बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' का ओपनिंग डे पर दुनियाभर में तहलका, 24 घंटे में बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
'कमाल कर दिया पायलट जी...', कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी के कायल हुए सलमान खान, कही ये बात
कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी ने जीता सलमान खान का दिल, बोले- 'कमाल कर दिया पायलट जी'
Drishyam 3 Release Live Updates: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर भूचाल, पहले दिन 60 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर भूचाल, पहले दिन 60 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
Embed widget