एक्सप्लोरर

जानें: कैसे बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार की 'चांदनी' में छुप गए थे रिषी कपूर-विनोद खन्ना

3 अगस्त 1963 को मद्रास के सिवाकासी में जन्मी नन्ही सी 'श्री' एक दिन लाखों दिलों की धड़कन बन जाएगी शायद ही किसी ने सोचा था. लेकिन उन्होंने हिन्दुस्तान के सिनेमा को चाहने वालों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि वो देश की पहली महिला सुपरस्टार बन गई.

नई दिल्ली: 13 अगस्त 1963 को मद्रास के सिवाकासी में जन्मी नन्ही सी 'श्री' एक दिन लाखों दिलों की धड़कन बन जाएगी शायद ही किसी ने सोचा था. लेकिन उन्होंने हिन्दुस्तान के सिनेमा को चाहने वालों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि वो देश की पहली महिला सुपरस्टार बन गई. लेकिन आज वो हमारे बीच नहीं है. 54 साल की अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. लेकिन फिर भी अपनी सदाबहार फिल्मों से वो हमेशा हमारे ज़हन में बनी रहेंगी, बतौर लीड एक्ट्रेस साल 1978 में फिल्म 'सोलवा सावन' से उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा. हिंदी सिनेमा में उन्हें असली पहचान मिली फिल्म हिम्मतवाला से. लेकिन साल 1989 में आई उनकी फिल्म 'चांदनी' ने तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ दिए और फिल्म सुपरहीट साबित हुई. जिसके गाने आज भी लोगों के ज़हन में है. इस फिल्म के बाद श्रीदेवी को चांदनी के नाम से भी पहचाना जाने लगा, इस फिल्म में अपने वक्त के दिग्गज अदाकार रिषी कपूर, विनोद खन्ना, वहिदा रहमान के साथ आकर भी फिल्म श्रीदेवी के नाम से पहचानी जाने लगी. आइये जानें कैसी थी फिल्म 'चांदनी': यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शुरूआत होती है रोहित(रिषी कपूर) और चांदनी(श्री देवी) से है. जब दोनों एक शादी समारोह में मिलते हैं. यहां पर रोहित, चांदनी को अपना दिल दे बैठता है. इसके बाद वो उसका पीछा करता है और चांदनी को भी रोहित से प्यार हो जाता है. इसके बाद रोहित और चांदनी एक दूसरे से सगाई कर लेते हैं. लेकिन रोहित और चांदनी के परिवारों के बीच का फर्क बहुत ज्यादा होता है. जो कि रोहित के परिवार को पसंद नहीं होता. हालांकि रोहित को इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता. इसके बाद एक दिन रोहित चांदनी को अपने घर की छत पर इंतज़ार करने के लिए बोलता है और वो हेलीकॉप्टर से आता है और चांदनी पर फूल बरसाता है. लेकिन तब ही रोहित का हेलीकॉप्टर गायब हो जाता है और चांदनी घबरा जाती है. कुछ सेकेंड्स के अंदर ही चांदनी के पास फोन आता है कि रोहित का हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया और वो अस्पतला में भर्ती है. इसके बाद रोहित के परिवार वाले चांदनी को बुरा-भला कहने लगते हैं और उसे बुरी तरह से फटाकरते हुए कहते हैं कि ये सब उसकी वजह से ही हुआ है. इधर रोहित को शरीर के दाहिने हिस्से में लकवा मार जाता है और रोहित अच्छे से जान जाता है कि अब अगर वो चांदनी से शादी करेगा तो वो उस पर बोझ बन जाएगा. इसके बाद रोहित चांदनी के साथ बुरा बर्ताव करता है और अपने परिवार वालों के व्यवहार और खुद को उस पर बोझ बनने से बचाने के लिए वहां से भेज देता है. जानें: कैसे बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार की 'चांदनी' में छुप गए थे रिषी कपूर-विनोद खन्ना रोहित से दूर होने के लिए चांदनी मुंबई चली जाती है, जहां पर वो ललित(विनोद खन्ना) की ट्रेवल एजेंसी में काम करने लगती है. विनोद खन्ना शादीशुदा पुरूष है लेकिन उनकी पत्नी इस दुनिया में नहीं है. ललित को चांदनी का कैअरिंग नेचर पसंद आता हो और वो चांदनी से मोहब्बत करने लगता है और उससे शादी के लिए पूछता है. चांदनी भी ललित से शादी के लिए तैयार हो जाती है और ललित और उसकी मां(वहिदा रहमान) को इसके लिए हां कर देती हैं. इसके बाद ललित एक बिज़नेस ट्रिप पर स्विटज़रलैंड जाता है जहां पर उनसे रोहित की मुलाकात होती है जो कि वहां अपना इलाज करवाने आता है. अब रोहित भी पूरी तरह से ठीक हो चुका है और उसे चलने के लिए व्हीलचेयर की ज़रूरत नहीं है. ललित और रोहित इतने अच्छे दोस्त बन जाते हैं और एक-दूसरे को अपनी-अपनी मोहब्बत की कहानी सुनाते हैं. इसके बाद रोहित ठीक होकर वापस इंडिया आता है और चांदनी के घर जाकर उसका दरवाज़ा खटखटाता है. इसके बाद चांदनी और रोहित एक दूसरे को देखकर इमोशनल हो जाते हैं. लेकिन इसके बाद चांदनी को तुरंत याद आता है और वो रोहित को बताती हैं कि अब वो किसी और के सात रिश्ते में हैं. जिसके बाद रोहित गुस्सा हो जाता है और चांदनी उसे वहां से चले जाने के लिए कह देती हैं औैर वो निराश होकर वहां से चला जाता है. इसके बाद ललित, रोहित को अपनी शादी के लिए बुलाता है और ललित, चांदनी को भी अपने नए दोस्त से मिलवाने के लिए बुलाता है. इस मुलाकात के बाद वो दोनों एक-दूसरे से अंजान होने का नाटक करते हैं. इसके बाद शादी के दौरान ही ललित को चांदनी औऱ रोहित के इश्क की भनक लग जाती है और वो समझ जाते हैं कि ये एक-दूसरे से बेइंतहा इश्क करते हैं. इसके बाद ललित पीछे हट जाते हैं और रोहित और चांदनी एक बार फिर से मिल जाते हैं और शादी कर लेते हैं. इस फिल्म को मिले पुरस्कार: # 37वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में होलसम एंटरटेनमेंट के लिए इस फिल्म को पॉपुलर फिल्म का अवार्ड मिला. (यश चोपड़ा और टी. सुब्रामी रेड्डी) # इस फिल्म में बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए मनमोहन सिंह को पुरस्कार मिला. इस फिल्म के गानों भी हुए लोकप्रीय: जानें: कैसे बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार की 'चांदनी' में छुप गए थे रिषी कपूर-विनोद खन्ना चांदनी फिल्म का म्यूज़िक शिव कुमार शर्मा और हरिप्रसाद चौरसिया(शिवा-हरि) ने कमपोज़ किया. जबकि बोल थे आनंद बक्शी के. इस फिल्म के संगीत को बहुत अधिक पसंद किया गया. इतना ही नहीं उस दौरे में जब ट्रांज़िस्टर बहुत अधिक लोकप्रिय था, तब उस पर फिल्म चांदनी के गाने ही सुनाई देते थे. लोगों फिल्म को लेकर इतना जुनून था कि इसके गानें टेप रिकॉर्डर पर भी कैसेज के जरिए सुने जाते थे. इस फिल्म में कुल 11 गानें थे, जो आज भी लोगों की ज़ुबां पर चढ़े हुए हैं. इनमें सबसे लोकप्रिय गाने रहे. 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़िया, चांदनी ओर मेरी चांदनी, लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है, तेरे मेरे होठों पे मिलन के ये गीत मितवा.'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
Saturday Box Office: 8 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
8 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Main Vaapas Aaunga BO Collection: 'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?
'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget