एक्सप्लोरर

‘वो मेरे भाई नहीं है..’ आमिर खान से काम मांगने की बात पर दर्शील सफारी ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर पर कही ये बात

Taare Zameen Par: दर्शील सफारी ने हाल ही में आमिर खान से काम मांगने की बात पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि, ‘आमिर मेरे भाई नहीं है.’ जानिए एक्टर ऐसा क्यों बोले.

Darsheel Safary On Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस वक्त हालिया रिलीज फिलम ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच एक्टर के साथ फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में नजर आने वाले दर्शील सफारी ने एक्टर को लेकर एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि, ‘वो आमिर से काम नहीं मांगते. उन्होंने अभी तक सारा काम अपने दम पर किया है.

आमिर कान से काम क्यों नहीं मांगते दर्शील सफारी?

दर्शील सफारी ने हाल ही में मिड डे से बातचीत की. इस दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज खोले. एक्टर ने कहा कि, 'करोनाकाल के दौरान मैंने जो भी काम किया वो किसी या कॉन्टैक्ट से नहीं किया. मैं ऑडिशंस और स्क्रीन टेस्ट्स देता था. उसी से मुझे समझ आता था कि मैं किस रोल के लायक हूं. साथ ही मुझे प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स भी समझाते थे कि मैं फिट होता हूं या नहीं..'

आमिर खान मेरे भाई नहीं है - दर्शील सफारी

दर्शील ने आगे कहा कि, ' कभी-कभी लोग मुझसे नाराज हो जाते हैं कि मैं आमिर से काम नहीं मांगता, लेकिन मुझे ये करने में शर्म आती है. वह कोई मेरे भाई नहीं हैं जो मैं उन्हें फोन करके बोलूं, 'प्लीज मुझे स्क्रिप्ट दिला दीजिए.' मैं उन्हें सिर्फ बेस्ट विशेज ही भेजता हूं जैसे उनके बर्थडे पर टेक्स्ट कर दिया..'

‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे दर्शील

बता दें कि दर्शील हाल ही में आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने चार्मिंग लुक से फैंस का खूब ध्यान खींचा. बात करें ‘सितारे जमीन पर’ की तो इसमें आमिर खान बास्केटबॉल कोच बने हैं. जो न्यूरोडायवर्जेंट प्लेर को ट्रेनिंग देते हैं. फिल्म इस वक्त थिएटर्स में तहलका मचा रही है. फिल्म में एक्टर के साथ पहली बार जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी देखने को मिली है. उन्हें भी दर्शक पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें -

सलमान खान को बुलाकर भी कपिल शर्मा हुए फ्लॉप? सिर्फ इतने व्यूज ही जुटा पाया शो

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत
विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत
Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget