एक्सप्लोरर

चीन के नेता ने कहा, 'दंगल' ऐसी फिल्म जिस पर भारत गर्व कर सके

बीजिंग: चीन में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को एक वरिष्ठ चीनी नेता ने 'महान फिल्म' करार दिया है और इसे ब्रिक्स राष्ट्रों के बीच सहयोग का एक उदाहरण बताया है. उन्होंने कहा कि भारत और उसके मीडिया को फिल्म की उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए.

ब्रिक्स मीडिया फोरम के लिए संपादकों और पत्रकारों के एक समूह के साथ एक बैठक में कम्युनिस्ट पार्टी के पॉलित ब्यूरो स्थायी समिति के सदस्य लियू युनशान ने कहा कि 'दंगल' हाल ही में चीन में प्रदर्शित सबसे सफल और प्रभावशाली फिल्मों में से है.

लियू ने कहा, "भारत और उसके मीडिया को फिल्म की उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए. यह ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग का एक बड़ा उदाहरण है. हमें और मीडिया के लोगों को इस फिल्म को अधिक कवरेज देना चाहिए."

चीन में 'लेट्स रेसल, डैड' के नाम से रिलीज हुई 'दंगल' पुरुष प्रधान समाज के एक पिता के बारे में है जो अपनी बेटियों को विश्वस्तरीय पहलवान बनाने के लिए प्रशिक्षण देता है.

आमिर चीन में सबसे लोकप्रिय भारतीय अभिनेताओं में से एक है और यहां की मीडिया फिल्म की अद्भुत सफलता के बारे में काफी लिख रही है. इस फिल्म ने चीन के लोगों पर भी काफी असर किया है, क्योंकि यह भी एक पुरुष-प्रधान समाज है.

ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में ब्रिक्स मीडिया फोरम के प्रतिनिधियों से मिलने के दौरान लियू ने कहा कि इस फिल्म ने 1.2 अरब आरएमबी (युआन) से अधिक की कमाई की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
Sonu Nigam Birthday: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर
बर्थडे: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर
सोनू सूद बर्थडे: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का 'सुपरहीरो'?
सोनू सूद बर्थडे: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का 'सुपरहीरो'?
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget