एक्सप्लोरर

‘दबंग’ फ्रैंचाइजी को लेकर बोले अरबाज खान, पूरी तरह से सलमान खान पर निर्भर है फिल्म

'दबंग 3' के निर्माण में लगे निर्माता अरबाज खान ने फिल्म को बड़ी जिम्मेदारी बताई है. उन्होंने कहा कि मैं इस बात से बिल्कुल सहमत हूं कि 'दबंग 3' बहुत बड़ी जिम्मेदारी है."

'दबंग 3' के निर्माण में लगे निर्माता अरबाज खान ने फिल्म को बड़ी जिम्मेदारी बताई है. उनके अनुसार एक निर्माता और अभिनेता के तौर पर इस कॉमेडी-एक्शन फिल्म की जिम्मेदारी बड़ी है. अपनी आने वाली वेब सीरीज को लेकर मीडिया के बीच पहुंचे थे. अरबाज खान इस समय जी की वेब सीरीज 'पोइजन' दोनों पर साथ में काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं. एक ओर जहां वह सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'दबंग 3' की तैयारी में लगे हैं, वहीं वह टॉक शो 'क्विक हील पिंच बाई अरबाज खान' और 'पोइजन' पर भी काम कर रहे हैं. 'भारत' के नए पोस्टर में नजर आईं दिशा पाटनी, लुक देखकर टाइगर श्रॉफ ने किया ऐसा कमेंट
View this post on Instagram
 

@beingsalmankhan Back in our birthplace for #Dabangg3 shoot @arbaazkhanofficial

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial) on

उनसे जब पूछा गया कि इतने सारे काम वह कैसे संभाल रहे हैं, तो उन्होंने बताया, "मैंने यह कभी नहीं कहा कि 'पोइजन' आसान है, लेकिन 'दबंग-3' प्रोजेक्ट पर मुझे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि इसमें मैं निर्माता और अभिनेता दोनों के तौर पर काम कर रहा हूं. इसके अलावा मुझे सलमान के साथ समन्वय वगैरह पर भी ध्यान देना पड़ता है." विवेक ओबेरॉय को अभी भी है सलमान खान से माफी की उम्मीद, किया ऐसा सवाल
उन्होंने आगे कहा, "वहीं पोइजन में काम करने के दौरान मुझे बस अपने किरदार पर ध्यान देना है. इसके अलावा टॉक शो की मेजबानी करना आसान है. इस शो के हर एपिसोड की शूटिंग मैं एक-दो घंटे में निपटा लेता हूं, जो मेरे ख्याल से कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन मैं इस बात से बिल्कुल सहमत हूं कि 'दबंग 3' बहुत बड़ी जिम्मेदारी है."
उन्होंने कहा, ‘‘दबंग अभिनेता आधारित फ्रेंचाइजी है. हमें तीसरा पार्ट बनाने में सात वर्ष लगे और हमें नहीं पता कि चौथा बनाने में कितना समय लगेगा. यह एक अभिनेता पर निर्भर है जो कि सलमान खान हैं.’’ अरबाज खान ने कहा कि यह जेम्स बॉन्ड श्रृंखला की फिल्मों की तरह नहीं है जिसमें आप एक अभिनेता के साथ दो साल तक काम करते हैं और फिर किसी और के साथ...चुलबुल पांडेय का चरित्र सदाबहार है और यह आगे बढ़ता रहेगा. जब तक हमारे पास अभिनेता हैं हम उनके साथ उम्र के लिहाज से कुछ कर सकते हैं, वह करेंगे.
प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म 'दबंग 3' में सलमान खान फिर से चुलबुल पांडेय के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की टीम ने हाल ही में मध्यप्रदेश के महेश्वर में फिल्म के एक पड़ाव की शूटिंग पूरी की है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Aashiqui 2 Announce: आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म का ऐलान, मिलाप मिलन जावेरी संग पहली बार करेंगे काम
आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म का ऐलान, मिलाप मिलन जावेरी संग पहली बार करेंगे काम
'मुझे बहुत जल्दी नजर लग जाती है', एक्ट्रेस कृति सेनन बोलीं- 'गिर जाती हूं, नाखून टूट जाते हैं'
नजर लगने की वजह से कृति सेनन का जाता है ऐसा हाल, बोली, 'मैं गिर जाती हूं, मेरे नाखून टूट जाते हैं'
Rajesh Sharma Health Update: अब कैसी हैं राजेश शर्मा की तबीयत? सुदीपा चटर्जी ने दिया अपडेट, कहा- 'पहले से बेहतर है...'
अब कैसी हैं राजेश शर्मा की तबीयत? सुदीपा चटर्जी ने दिया अपडेट, कहा- 'पहले से बेहतर है...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget