एक्सप्लोरर

Crakk Box Office Collection Day 3: ‘क्रैक’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, वीकेंड पर भी दर्शकों के लिए तरसी फिल्म, जानें- कलेक्शन

Crakk Box Office Collection: विद्युत की ‘क्रैक’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म की कमाई में वीकेंड पर गिरावट दर्ज की गई है. यहां तक कि रिलीज के तीन दिन में ये फिल्म 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई है.

Crakk Box Office Collection Day 3: विद्युत जामवाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘क्रैक’ सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को यामी गौतम की पॉलिटकल ड्रामा फिल्म ‘आर्टिकल 370’ से क्लैश करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है और ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है, फिल्म की ओपनिंग काफी स्लो रही थी और वीकेंड पर भी ये टिकट खिड़की पर कोई रफ्तार नहीं पकड़ पाई है. चलिए यहां जानते हैं ‘क्रैक’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘क्रैक’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की?
‘क्रैक’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. एक्शन से भरपूर इस थ्रिलर का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. रिलीज से पहले इस फिल्म का काफी प्रमोशन किया गया था लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. दरअसल इस फिल्म को यामी की फिल्म 'आर्टिकल 370' से कड़ी टक्कर मिल रही है. यामी की फिल्म जहां सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है और जमकर कारोबार कर रही है तो वहीं  ‘क्रैक’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस बेहद निराशाजनक है. यहां तक कि वीकेंड पर फिल्म ने ओपनिंग डे से भी कम कलेक्शन किया है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘क्रैक’ ने रिलीज के पहले दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 49.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसने 2.15 करोड़ कमाए. वहीं अब ‘क्रैक’ की रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘क्रैक’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 2.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘क्रैक’ का तीन दिनों का कुल कलेक्शन अब 8.80 करोड़ रुपये हो गया है.

‘क्रैक’ तीन दिनों में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई?
‘क्रैक’ में विद्युत जामवाल ने दमदार एक्शन किए हैं. लेकिन फिल्म को सिनेमाघरों में ऑडिय़ंस नसीब नहीं हो रही है. यहां तक की वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़त की बजाय गिरावट दर्ज की गई और ये फिल्म रिलीज के तीन दिनों में 10 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है. ऐसे में ‘क्रैक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार देखते हुए इसका जल्द ही पैकअप होता हुआ नजर आ रहा है.

‘क्रैक’ स्टार कास्ट
‘क्रैक’ का डायरेक्शन आदित्य दत्त ने किया है. फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा अर्जुन रामपाल, एमी जैक्शन और नोरा फतेही ने लीड रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें: Manmohan Krishna Birth Anniversary: सिंगर बनने आए एक्टर को जब किस्मत ने बनाया डायरेक्टर, पाकिस्तान में जन्मे मनमोहन कृष्ण के बारे में जानें कुछ अनसुने किस्से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 8 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 8 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में निधन, एक महीने बाद सामने आई खबर
कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में निधन, एक महीने बाद सामने आई खबर
'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल
'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget