एक्सप्लोरर

Coronovirus: ऋचा चड्ढा और अली फजल ने पोस्टपोन की अपनी शादी की तारीख

ऋचा और अली की शादी अप्रैल में होने वाली थी. ऐसा कहा जा रहा था कि इस विवाह में शामिल होने के लिए अमेरिका और यूरोप से लोग आने वाले थे.

अदाकारा ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के कारण अब शादी साल के अंत में करने का निर्णय किया है. ऋचा और अली की शादी अप्रैल में होने वाली थी. ऐसा कहा जा रहा था कि इस विवाह में शामिल होने के लिए अमेरिका और यूरोप से लोग आने वाले थे.

अभिनेताओं के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अली और ऋचा चड्ढा ने शादी को 2020 अंत तक स्थगित करने का फैसला किया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे सभी के स्वस्थ और सुरक्षित होने की कामना करते हैं और किसी भी कीमत पर यह नहीं चाहते कि उनके दोस्त, परिवार और शुभचिंतक किसी भी तरह इससे प्रभावित हों.’’

फिल्म 'फुकरे' के सेट पर मिले ऋचा चड्ढा और अली फज़ल पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. बीते दिनों कपल ने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मुंबई के फैमिली कोर्ट की तरफ रुख किया था.

चीन के वुहान शहर से फैल रहा कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है. भारत में इससे अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 152 पहुंच चुकी है. संक्रमित लोगों में देश के 126 और विदेश के 25 लोग शामिल हैं. वहीं, 14 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. जबकि कोरोना की वजह से तीन लोगों की मौत हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब ओटीटी पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
अनन्या ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
विनोद मेहरा: 3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी
Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget