एक्सप्लोरर

कमल हासन ने पीएम मोदी को लिखा ओपन लेटर, कहा- अनसुने नायकों, सबसे कमजोर लोगों से मुंह न मोड़ें

कमल हासन ने लिखा है कि मैं हैरान रह गया, लेकिन मैंने अपने निर्वाचित नेता पर भरोसा करना चुना. मैंने तब भी आप पर भरोसा करना चुना था, जब आपने नोटबंदी की घोषणा की थी, लेकिन समय ने साबित किया कि मैं गलत था. समय ने साबित कर दिया कि माननीय आप भी गलत थे.

चेन्नई: अभिनेता, फिल्मकार और राजनेता कमल हासन ने कोरोना से निपटने के लिए प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू किए जाने की आलोचना करते हुए उन्हें एक खुला पत्र लिखा है और उनके फैसले को गलत बताया है. मक्कल निधि मय्यम पार्टी के संस्थापक कमल ने अपने पत्र में लिखा, "आदरणीय महोदय, मैं इस पत्र को हमारे देश के एक जिम्मेदार लेकिन निराश नागरिक के रूप में लिख रहा हूं. 23 मार्च को आपको लिखे अपने पहले पत्र में मैंने सरकार से आग्रह किया था कि हमारे समाज के अनसुने नायकों, सबसे कमजोर और आश्रित लोगों की दुर्दशा देखकर मुंह नहीं मोड़ें. अगले दिन, राष्ट्र ने एक सख्त और तत्काल लॉकडाउन की घोषणा को सुना, लगभग नोटबंदी की शैली में."

उन्होंने आगे लिखा, "मैं हैरान रह गया, लेकिन मैंने अपने निर्वाचित नेता पर भरोसा करना चुना. मैंने तब भी आप पर भरोसा करना चुना था, जब आपने नोटबंदी की घोषणा की थी, लेकिन समय ने साबित किया कि मैं गलत था. समय ने साबित कर दिया कि माननीय आप भी गलत थे."

उन्होंने कहा, "मेरा सबसे बड़ा डर यह है कि नोटंबदी की तरह ही उसी गलती को बड़े पैमाने पर दोहराया जा रहा है. जहां नोटबंदी से गरीबों की बचत और आजीविका को नुकसान हुआ, वहीं बीमारी को लेकर नियोजित लॉकडाउन हमें जीवन और आजीविका दोनों के नुकसान की ओर ले जा रही है. गरीबों के पास आपकी ओर देखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, एक तरफ आप अधिक विशेषाधिकार प्राप्त लोगों से दीया जलाकर रोशनी का तमाशा करने के लिए कह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गरीब आदमी की दुर्दशा अपने आप में एक शर्मनाक तमाशा बन रही है. उधर आपकी दुनिया ने अपनी बालकनियों में तेल के दीये जलाए हैं, गरीब अपनी अगली रोटी सेंकने और सब्जी भूनने की खातिर पर्याप्त तेल इकट्ठा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं."

उन्होंने कहा कि मजदूरी करने वाले, घर की मदद करने वाले, सड़क पर गाड़ी चलाने वाले, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालक और असहाय प्रवासी मजदूर सुरंग के अंत में प्रकाश को देखने के लिए संघर्ष करते हैं, ऐसा लगता है कि हम केवल पहले से ही निर्मित सिर्फ मध्यम वर्ग के किले को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं. मैं यह नहीं कह रहा कि हम मध्यम वर्ग या किसी एक वर्ग को नजरअंदाज करें, लेकिन मैं आपको हर किसी के किले को सुरक्षित करने के लिए और अधिक काम करते देखना चाहता हूं."

हासन ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के लिए चीनी सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, पहला कन्फर्म मामला 8 दिसंबर को रिपोर्ट किया गया था. भले ही आपने इस तथ्य को स्वीकार किया हो कि दुनिया को स्थिति की गंभीरता को समझने में बहुत समय लगा, फरवरी के शुरू में पूरी दुनिया जानती थी कि यह जबरदस्त कहर बरपाने वाला है. भारत का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था. हमने देखा था कि इटली के साथ क्या हुआ था. फिर भी, हमने आपने सबक जल्दी नहीं सीखे. जब हम आखिरकार अपनी नींद से जाग गए तो आपने 4 घंटे के भीतर 1.4 अरब की आबादी वाले देश में लॉकडाउन लगाने का आदेश दे दिया.

उन्होंने आगे कहा कि लोगों के लिए मात्र 4 घंटे की नोटिस अवधि, जबकि आपके पास 4 महीने की नोटिस अवधि थी. दूरदर्शी नेता वे होते हैं जो समस्या के विकराल रूप लेने से पहले ही उसके समाधान पर काम करना शुरू कर देते हैं.

कमल हासन ने पत्र का समापन यह कहते हुए किया कि भले ही वह नाराज हैं, लेकिन संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री के पक्ष में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget