एक्सप्लोरर

Coronavirus: लता मंगेशकर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर कैटरीना और सारा तक, इन सितारों ने किया है मदद का एलान

विक्की कौशल ने कहा कि वह पीएम-केयर्स और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का दान कर रहे हैं.

मुंबई: स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, विक्की कौशल समेत अनेक कलाकारों ने देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने का प्रयास कर रहे विभिन्न राहत कोषों में मंगलवार को दान करने की जानकारी दी.

चाहे नकद हो या नेक काम के जरिए भारतीय फिल्म उद्योग जगत से अधिक से अधिक हस्तियां अपना समर्थन देने के लिए आगे आ रही हैं.

लता मंगेशकर ने ट्विटर पर घोषणा की कि वे मुख्यमंत्री सहायता कोष में 25 लाख रुपये दान कर रही हैं जो ‘‘इस मुश्किल समय में सरकार की मदद करने की उनकी ड्यूटी का हिस्सा है.”

प्रियंका ने पति पॉप गायक निक जोनास के साथ पीएम-केयर्स, यूनिसेफ, गूंज, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, नो किड हंगरी और एसएजी-एएफटीआरए समेत 10 परोपकारी संस्थाओं में अघोषित राशि दान की.

प्रियंका ने ट्विटर पर कहा कि ये संगठन कोविड-19 प्रकोप से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए ‘‘शानदार काम’’ कर रहे हैं.

प्रियंका ने लोगों से आगे आने और अपने-अपने हिस्से का योगदान करने की अपील की. निक ने कहा कि इन संगठनों का उल्लेख करने का मकसद जागरूकता पैदा करना है.

वहीं इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कैटरीना ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष और पीएम-केयर्स दोनों में धनराशि दान की है. उन्होंने लिखा, “इस वैश्विक महामारी ने विश्व में जिस तरह की मुश्किलें खड़ी की हैं उसे देखना बहुत दुखद है.”

आलिया भट्ट ने पीएम-केयर्स कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया.

अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि वह पीएम-केयर्स और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का दान कर रहे हैं.

सारा अली खान ने भी राहत कार्यों के लिए अघोषित राशि दान करने की जानकारी दी.

अभिनेता अली फजल ने जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटे.

प्रसिद्ध मराठी अभिनेता साई तमहांकर ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में डेढ़ लाख रुपये का चंदा दिया है.

अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि वह केरल के कोवलम शहर में हर दिन 250 बेघर दिहाड़ी मजदूरों को खाना खिला रहे हैं.

प्रकाश राज ने ट्वीट किया, “अपने आस-पास केवल एक परिवार की मदद करें.”

अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सोनम कपूर, राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन, करण जौहर, भूषण कुमार समेत फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने विभिन्न राहत कोषों में दान किया है.

ये भी पढ़ें: 

Coronavirus: अक्षय, सलमान, अनुष्का से लेकर वरुण और अमिताभ बच्चन तक, जानें किसने कितना डोनेट किया है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां की मौत से टूट गए थे गोविंदा, जान देने के लिए नदी में उतर गए थे एक्टर
मां की मौत से टूट गए थे गोविंदा, जान देने के लिए नदी में उतर गए थे एक्टर
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
Box Office: कोविड के बाद अक्षय की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन?
कोविड के बाद अक्षय की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानें- क्लोजिंग कलेक्शन
Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget