एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड हुआ चौकन्ना, शूटिंग के दौरान बरती जा रही है सतर्कता

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूलभुलैया 2' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चल रही है. फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू, संजय मिश्रा जैसे कलाकार नज़र आएंगे. उत्तर प्रदेश में भी हाल ही में कोरोना वायरस के कुछ मामलों के प्रकाश में आने से जुड़ी खबरें आईं थीं.

मुंबई: दुनिया भर में कोरोना वायरस से पैदा हुए खतरे के मद्देनजर बॉलीवुड भी अब इस संक्रमण को लेकर सतर्क हो गया है. फ्रांस में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दीपिका पादुकोण ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में आयोजित एक फैशन शो में रैम्प पर चलने की बजाय पहले से ही तयशुदा प्लान को कैंसिल कर दिया था. खबर है कि 'उरी' फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म 'सितारा' की केरल में होने वाली शूटिंग को वहां कोरोना वायरस के माम‌लों के प्रकाश में आने के चलते पोस्टपोन कर दिया गया है. इस फिल्म में 'अगली' और 'मेड इन हेवन' फेम अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिका में हैं. गौरतलब है कि पहले से ही फिल्म 'सितारा' की शूटिंग केरल में चल रही थी. मगर कोरोना वायरस से उत्पन्न हुए हालातों के चलते अब इस फिल्म की शूटिंग को स्थानीय हालत में सुधार होने तक के लिए टाल दिया गया है. 'सितारा' फिल्म की निर्देशक वंदना कटारिया ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर बात करते हुए बताया कि फिलहाल केरल में होनेवाली शूटिंग को रोक कर मुम्बई में फिल्म की शूटिंग की जा रही है और हालात के सामान्य होने पर मार्च के अंत में एक बार फिर से केरल में 'सितारा' की शूटिंग रेज्यूम की जा सकती है. ये भी पढ़ें: Coronavirus Live Updates: कल संसद भवन में बैठक, दिल्ली में टास्क फोर्स गठित, राष्ट्रपति भवन में भी होली समारोह रद्द  इस बीच, अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूलभुलैया 2' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चल रही है, जिसमें फिल्म के तमाम सितारे - कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू, संजय मिश्रा जैसे फिल्म के तमाम कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. उत्तर प्रदेश में भी हाल ही में कोरोना वायरस के कुछ मामलों के प्रकाश में आने से जुड़ी खबरें आईं थीं. ऐसे में फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने एबीपी न्यूज़ से लखनऊ से फोन पर बात करते हुए फिल्म की शूटिंग पर कोरोना वायरस के असर से तो इनकार किया, मगर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के डर से यूनिट के कई कलाकार और अन्य सदस्य मुंह पर मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं. अनीस बज्मी ने‌ एबीपी न्यूज़ से यह भी कहा कि फिल्म की यूनिट से जुड़े लोग सैनिटाइजर का भी बराबर इस्तेमाल कर रहे हैं और साफ-सफाई के मद्देनजर बार बार हाथ भी धो रहे हैं और लोग इस संक्रमण से बचने के लिए एक दूसरे से हाथ मिलाने से भी बच रहे हैं. टी-सीरीज के ग्लोबल मार्केटिंग हेड विनोद भानुशाली ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उनकी कई फिल्में इस मौके पर निर्माणाधीन हैं, मगर उनकी किसी भी फिल्म की शूटिंग किसी ऐसे देश में नहीं चल रही है, जहां कोरोना वायरस ने अपना कहर बरपाया हुआ है. उन्होंने कहा कि टी सीरीज की फिल्म 'भुलभूलैया 2' की शूटिंग के लखनऊ शेड्यूल के दौरान कोराना वायरस से बच‌ने‌ के‌ लिए तमाम तरह की सतर्कता बरती जा रही है. ये भी पढ़ें: गर्मी में Coronavirus का खतरा बढ़ेगा या घटेगा, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर? भानुशाली ने भी बताया कि भारत के ही दो अन्य राज्यों में अप्रैल और मई महीने में टी सीरीज की दो फिल्मों की शूटिंग होने वाली है और उस वक्त कोरोना वायरस के असर के मद्देनजर दोनों फिल्मों की शूटिंग से संबंधित फैसले लिए जाएंगे. उन्होंने दोनों फिल्मों के नाम और जिन राज्यों में उपरोक्त फिल्मों की शूटिंग होने वाली है, ये बताने से इनकार कर दिया. इस बीच, एबीपी न्यूज़ को एक सूत्र से इस बात की जानकारी मिली है कि 11 मार्च को पूर्व क्रिकेटर पर बनी फिल्म '83' का ट्रेलर मुम्बई में किया जाना तय किया गया है. कोरोना वायसरस से पैदा हुए हालातों के मद्देनजर इसकी तारीख को आगे खिसकाया जा सकता है. फिल्म '83' अगले महीने यानी 10 अप्रैल को देशभर में रिलीज की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget