एक्सप्लोरर

राकेश रोशन का वर्कआउट विडियो शेयर कर ऋतिक ने लिखा- कोरोना वायरस को मेरे पिता से डरना चाहिए

पिता राकेश रोशन के वीडियो से पहले ऋतिक रोशन ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पियानो बजाते नज़र आए थे.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन में आजकल जोश व उत्साह काफी ज्यादा है और इसके पीछे की वजह उनके पिता व दिग्गज अभिनेता राकेश रोशन हैं. शुक्रवार को ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके पिता 71 साल की उम्र में बड़ी ही लगन के साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, "यह हैं मेरे पिता, जो कभी हार नहीं मानते हैं. इस वक्त लड़ने के लिए हमें इसी तरह के दृढ़ संकल्प को अपनाने की आवश्यकता है."

ऋतिक ने आगे लिखा, "इस साल वह 71 के हो जाएंगे और आज भी वह दिन में दो घंटा कसरत करते हैं. अभी हाल ही में पिछले साल वह कैंसर जैसी बीमारी से ठीक हुए हैं. मुझे लगता है कि वायरस को उनसे डरना चाहिए. बहुत ज्यादा डरना चाहिए."

आपको बता दें कि इससे पहले ऋतिक ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पियानो बजाते नज़र आए थे. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "वेदांतु (मैं घर में मेरे छोटे से पियानोवादक) के 21 दिनों के लर्निंग चैलेंज से प्रेरित हूं. इसलिए मैं अभी मिशन पियानो पर हूं. वैसे यह मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को सक्रिय करने का भी एक बढ़िया तरीका है. वेदांतु द्वारा सीखने और विकास करने की एक अनूठी पहल."

ऋतिक अपने इस पोस्ट में अपनी पत्नी सुजैन को फोटो बॉम्ब कहकर बुलाते हैं. फोटोबॉम्ब यानी वह इंसान जो किसी तस्वीर को बिगाड़ने का काम करता है. सुजैन की एक झलक इस वीडियो में देखने को मिलती है और इसीलिए ऋतिक उन्हें ऐसा कहते हैं. ऋतिक ने लिखा कि सुजैन उनके घर की डिजाइन से संबंधित कमियों का विश्लेषण कर रही हैं.

ऋतिक की तरह ही कई बॉलीवुड सितारे लॉकडाउन के दौरान घर पर अलग अलग एक्टिविटी के ज़रिए वक्त काट रहे हैं. मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो घर में लड्डू बनाती नज़र आ रही हैं.

इसके अलावा कई सितारे लॉकडाउन में होम क्वारंटीन होने के चलते अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. यही नहीं, शिल्पा शेट्टी, हिना खान, कैटरीना कैफ, ज़रीन खान जैसे सितारे भी घर में रहकर झाड़ू लगाने, खाना बनाने से लेकर कपड़े धोने तक में बिज़ी नज़र आए हैं.

दुनिया भर में चल रही कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में ऋतिक निरंतर लोगों के बीच इसे लेकर जागरूकता का प्रसार कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक मिनट, 42 सेकेंड का एक वीडियो को साझा किया, जिसमें उन्होंने इसे फैलने से रोकने की अपील की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget