एक्सप्लोरर

कार्तिक आर्यन ने कोरोना सर्वाइवर से की बातचीत, लोगों को किया जागरुक

अभिनेता कार्तिक आर्यन की वीडियो सीरीज कोकी पूछेगा का पहला एपिसोड रिलीज कर दिया गया है. इस वीडियो सीरीज में कार्तिक को भारत की पहली कोरोना वायरस सर्वाइवर सुमिति सिंह से बातचीत करते देखा जा सकता है.

कोरोना वायरस का संक्रमण देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना मरीजों की संख्या देश में बढ़कर 8356 हो गई हैं. वहीं मरने वालों की संख्या अब 273 हो गई है. 715 लोग कोरोना को मात देकर अब तक ठीक हुए हैं. बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी नई वीडियो सीरीज 'कोकी पूछेगा' लेकर आए हैं. कार्तिक ने बताया है कि वह इस सीरीज के जरीए पुलिस, डॉक्टर्स, सोशल वर्कर्स और कोरोना वायरस सर्वाइवर्स से बात करेंगे.

अभिनेता कार्तिक आर्यन की वीडियो सीरीज कोकी पूछेगा का पहला एपिसोड रिलीज कर दिया गया है. इस वीडियो सीरीज में कार्तिक को भारत की पहली कोरोना वायरस सर्वाइवर सुमिति सिंह से बातचीत करते देखा जा सकता है. कार्तिक आर्यन ने इससे जुड़ा एक टीजर वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था. जिसके बाद उन्होंने पूरा वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स कार्तिक के इस पहल की काफी सराहना कर रहे हैं.

View this post on Instagram
 

#KokiPoochega ???? Episode 1 - @sumitisingh One of India’s first Covid-19 survivors.???????? Link in Bio ▶️

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में कार्तिक कह रहे हैं कि आज तक उन्होंने किसी का इंटरव्यू नहीं लिया है. इसलिए हो सकता है कि उनसे बहुत सी गलतियां हो सकती हैं. वहीं उनका कहना है कि समय के साथ ही वह इसमें काफी सुधार कर लेंगे. वीडियो सीरीज में वह अहमदाबाद की सुमिति सिंह से बातचीत करते दिख रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को यूट्यूब पर 2 लाख लोगों ने देख लिया है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता कार्तिक आर्यन आने वाले समय में फिल्म 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' में अभिनय करते दिखाई देंगे. फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन में दोनों ही फिल्मस की शूटिंग बंद है.

यहां देखिए इस शो का पहला एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget