एक्सप्लोरर

कोरोना और लॉकडाउन ने किया बुरा हाल, खराब दौर से गुजरने को मजबूर हुआ ये एक्टर

कोरोना और लॉकडाउन ने एक्टर जावेद हैदर को काफी परेशान किया है. बेटी के स्कूल फीस से लेकर घर का किराया भरने तक कई बातों को लेकर वह इन दिनों परेशान चल रहे हैं.

मुंबईः पिछले साल कोरोना और उसके‌ बाद लगे लॉकडाउन के लंबे चले सिलसिले का बॉलीवुड के तमाम मजदूरों, तकनीशियनों, तमाम जूनियर आर्टिस्ट और चरित्र कलाकारों पर कुछ ऐसा हुआ कि अब भी उन्हें न ढंग से काम मिल रहा है और न काम के पूरे पैसे. ऐसे ही एक चरित्र अभिनेता का नाम है जावेद हैदर का जो बुरे दौर से गुजरने को मजबूर हो हैं.

जावेद हैदर, ये नाम सुनने के बाद आपको फौरन ध्यान में नहीं आएगा कि हम किस एक्टर की बात कर रहे हैं. 80 के दशक में रिलीज हुई फिल्म 'खुदगर्ज' में नन्हे शत्रुघ्न सिन्हा की भूमिका निभानेवाले और फिर और उसके बाद कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम कर जावेद हैदर बहुत मशहूर हुए.

अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके जावेद हैदर ने हाल ही में 'राधे',  'दबंग 3', 'वेलकम बैक' और इससे पहले 'चांदनी बार' जैसी सैंकड़ों फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाईं. इंडस्ट्री में लगभग 35 साल तक काम करते रहने‌ के बाद भी वे मुम्बई में अपने लिए घर नहीं खरीद पाए. पिछले साल आए कोरोना और उससे जुड़े लॉकडाउन ने उन्हें इस तरह से परेशान किया कि उन्हें अपनी 13 (अब 14) साल की बेटी की स्कूल फीस प्रति माह 2400 रुपए भर पाने में मुश्किलें पेश आ रही थीं और उनकी यह मुश्किल अब भी जारी है.

जावेद हैदर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान शूटिंग बंद होने के चलते उनकी हालत इस कदर खस्ता थी कि उन्हें अपनी बेटी की स्कूल फीस भरने‌ में परेशानी का सामना कर‌ना पड़ रहा था. वैसे स्कूल ने पिछले साल तीन महीने‌ के लिए सभी छात्रों की स्कूल माफ कर दी थी जिससे जावेद को भी फौरी राहत मिली थी. मगर छूट के तीन महीने खत्म हो जाने के बाद जल्द ही फिर से  बेटी की फीस भरने‌ को लेकर दबाव बढ़ने लगा तो उनकी परेशानी एक बार फिर से बढ़ गई थी. उनकी बेटी फिलहाल 9वीं क्लास में पढ़ती है.

जावेद कहते हैं, "कोरोना और लॉकडाउन से पैदा हुए हालात को देखते हुए स्कूल की फीस को कम किया जाना चाहिए, अभिभावकों डिस्काउंट मिलना चाहिए और उनसे‌ एक साथ पैसा भरने की मांग करने की बजाय फीस के‌ रूप में थोड़े-थोड़े पैसे लिए जाने चाहिए. अगर मिडिल क्लास से ताल्लुक रखने के बावजूद मुझे अपने बच्चों को पढ़ाने में दिक्कत आ रही है तो समझा जा सकता है कि आम लोगों को किन बातों से गुजरना पड़ रहा होगा." जावेद हैदर का बड़ा बेटा कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है जिससे जुड़े खर्च भी उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है. घर में मां और बीवी भी साथ रहती हैं मगर कमानेवाले वे अकेले हि हैं जिससे पूरे घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर ही है.

जावेद बताते हैं कि काम को लेकर माहौल इस कदर ठंडा है कि उन्हें ठीक ढंग से पहले की तरह काम नहीं मिल रहा है. वो बताते हैं कि पहले वो हर दूसरे दिन बिजी हुआ करते थे मगर कोरोना और लॉकडाउन के चलते पिछले डेढ़ सालों में उन्हें महज 35 दिनों का ही काम मिल पाया है.

जावेद बताते हैं कि शूटिंग को लेकर माहौल इस कदर खराब है कि उन्हें बेहद कम पैसों में शूटिंग करने‌ के लिए बुलाया जाता है. जावेद कहते हैं, "पिछले 30-35 सालों में मेरे काम की बदौलत मुझे रोजाना शूटिंग के मेहनताने के तौर पर 30,000 से‌ 35,000 रुपये तक मिलने‌ लगे थे मगर कोरोना‌ से पैदा हुए हालातों के चलते उन्हें अब रोज़ाना महज 4,000 से 5,000 रुपये के ऑफर पर शूटिंग के लिए बुलाया जाता है." जावेद कहते हैं कि इतने कम रुपये में काम करने से उनका मार्केट खराब होने का खतरा है और ऐसे में वे इस तरह के ज्यादातर ऑफर्स को ठुकरा देते हैं. वे कहते हैं, "मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसे दिन भी देखने मिलेंगे कि मुझे अपने घर का किराया देने और बेटी की स्कूल फीस देने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा."

जावेद ने बताया, "इन दिनों मुझे कई एडल्ट और पोनोग्राफिक वीडियोज/सीरीज में काम करने के भी ऑफर मिले मगर मैंने ऐसे सभी ऑफर्स को सिरे से नकार दिया. मैं खुद को इस तरह के वीडियोज में नहीं दे सकता है. मेरे बच्चे भी बड़े हो रहे हैं और‌ ऐसे‌ मैं उनके सामने शर्मिंदा नहीं होना चाहता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
क्या कॉन्सर्ट आयोजकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी शिल्पा राव? सपोर्ट में आई AICWA
क्या कॉन्सर्ट आयोजकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी शिल्पा राव? सपोर्ट में आई AICWA
आयशा खान से मुनव्वर फारूकी का नाम लेकर फैन ने किया मजाक, भाई शाहबाज ने स्टेज से उतारा
आयशा खान से मुनव्वर फारूकी का नाम लेकर फैन ने किया मजाक, भाई शाहबाज ने स्टेज से उतारा
'जेलर 2' रविवार को कर रही धमाका, 9 बजे तक 393 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' रविवार को कर रही धमाका, 9 बजे तक 393 करोड़ पार कलेक्शन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget