एक्सप्लोरर

'बाला' के हीरो आयुष्मान खुराना पर‌ लगा कहानी चुराने का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

फिल्म मेकर कमल चंद्रा ने सीधे सीधे आयुष्मान खुराना पर अपनी कहानी चुराने का आरोप लगाते हुए अब उनके खिलाफ मुम्बई के पास स्थित काशी मीरा पुलिस स्टेशन में 29 म‌ई को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

मुंबई: एक बाल झगड़े गंजे युवा का किरदार निभाने को लेकर हाल ही में आयुष्मान खुराना ने एबीपी न्यूज़ को दिये एक खास इंटरव्यू में कहा था कि अपनी आने वाली फिल्म 'बाला' में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

मगर अब कहानीकार कमल चंद्रा ने सीधे सीधे आयुष्मान खुराना पर अपनी कहानी चुराने का आरोप लगाते हुए अब उनके खिलाफ मुम्बई के पास स्थित काशी मीरा पुलिस स्टेशन में 29 म‌ई को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

इसी के साथ उन्होंने 'बाला' के निर्देशक अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजन के खिलाफ भी शिकायत की है. उल्लेखनीय है ये मामला पहले से ही मुंबई हाई कोर्ट में चल रहा है. मार्च में कमल ने आयुष्मान खुराना और फिल्म के‌ मेकर्स के खिलाफ मामला दायर किया था.

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कमल चंद्रा ने कहा, "मामला हाई कोर्ट में चल रहा है. इसकी तीसरी सुनवाई हाल ही में अप्रैल हुई थी,‌ मगर अदालती फैसले का इंतजार किये बगैर आयुष्मान खुराना‌ और 'बाला' की टीम ने 6 मई से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. फिलहाल अदालत गर्मी की छुट्टी पर है, मगर इसका ये मतलब नहीं है कि अदालती फैसला आने से पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाये."

बाला' के हीरो आयुष्मान खुराना पर‌ लगा कहानी चुराने का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

वहीं संपर्क करने पर आयुष्मान खुराना की लीगल टीम ने इन आरोपों का जवाब देते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा, "आपको जो भी जानकारी दी गयी है वो तोड़-मरोड़ कर पेश की गयी है, खासकर 09, 2019 अप्रैल की अदालती कार्यवाही के बारे में बतायी गयी जानकारी. कमल चंद्रा इस मसले पर वेकेशन में बॉम्बे हाईकोर्ट गये थे और इस संबंध में उन्हें किसी तरह की कोई राहत नहीं मिली है. फिलहाल ये मामला अदालत में है और और इस मामले की अगली सुनवाई 10 जून, 2019 को है. ऐसे में फिलहाल हम इस मामले में आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. हमारी स्क्रिप्ट पूरी तरह से ओरिजनल है और मामला फिर से कोर्ट में आने पर हम इसे साबित भी कर देंगे."

कमल चंद्रा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए दावा किया, " 2017 में मैंने एक डेढ़ पन्ने की फिल्म की कहानी आयुष्मान खुराना‌ को वॉट्सऐप की थी जो उन्हें काफी पसंद आयी थी. ऐसे में उसी साल सितंबर महीने में एक दिन उन्होंने मुझे यशराज स्टूडियो में मिलने‌ के लिए बुलाया. ऐसे में जब मैं वहां पहुंचने ही वाला था कि उनका मैसेज आया कि आज वो नहीं मिल सकते हैं. तब से लेकर लगभग डेढ़ साल तक मैंने उनसे फॉलो अब करने की कोशिश की, मगर उन्होंने कभी भी मेरे मेसैज का जवाब नहीं दिया और फिर एक दिन पता चला कि मेरी मूल कहानी पर ही 'बाला' बन रही है."

सुधीर मिश्रा की 'दास देव' में और कई अन्य फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके कमल चंद्रा पिछले कई सालों से बॉलीवुड में संघर्षत हैं. कमल ने अपनी कहानी चुराये जाने पर मायूसी‌ जताते हुए कहा, "ये फिल्म मेरी जिंदगी का ट्रंप कार्ड साबित हो सकती थी, मगर अब लगता है कि मुझे 4-5 साल और संघर्ष करना पड़ेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का ऐलान, मां सुनीता संग शेयर करेंगे स्क्रीन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget