एक्सप्लोरर

कैंसिल हो सकता है 'कोल्डप्ले' का कॉन्सर्ट? बुक माय शो के CEO को दोबारा भेजा नोटिस

Coldplay India Concert: ब्रिटिश बैंड 'कोल्डप्ले' के इंडिया में कॉन्सर्ट को रद्द किया जा सकता है. बुक माई शो के सीईओ को दोबारा नोटिस भेजे जाने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं.

Coldplay India Concert: बीते दिनों मशहूर ब्रिटिश बैंड 'कोल्डप्ले' के इंडिया में कॉन्सर्ट करने की काफी चर्चाएं थी. कॉन्सर्ट के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए थे और वेबसाइट 'बुक माई शो' भी क्रैश हो गई थी. टिकटों की बिक्री को लेकर धोखाधड़ी के आरोप भी लगे थे. इसे लेकर अब कहा जा रहा है कि इंडिया में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट कैंसिल हो सकता है.

बुक माई शो के CEO को दोबारा मिला नोटिस

बता दें कि कोल्डप्ले के इंडिया कॉन्सर्ट के टिकट बेचने की जिम्मेदारी वेबसाइट 'बुक माई शो' के पास थी. हालांकि कुछ मिनटों में ही हजारों टिकट बिक गए. टिकट ऊंचे और महंगे-महंगे दामों पर भी बेचे गए. इसके बाद सोशल मीडिया पर टिकट बिक्री में धोखाधड़ी को लेकर जंग छिड़ गई थी. इस मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा EOW ने बुक माई शो के CEO को नोटिस भेजा था. जबकि एक बार फिर से उन्हें नोटिस मिला है.

पहले नोटिस के बाद पेश नही हुए थे 'बुक माई शो' के सीईओ

टिकटों की कीमतों में धोखाधड़ी के चलते 'बुक माई शो' पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद EOW ने बुक माई शो के सीईओ और को-फाउंडर आशीष हेमाराजानी को नोटिस भेजा था. उन्हें 27 सितंबर को पेश होना था. लेकिन वे पेश नहीं हुए. इसके बाद उन्हें दोबारा नोटिस भेजा गया है.

नेटिजन्स ने ऐसे किया रिएक्ट

कोल्डप्ले के इंडिया कॉन्सर्ट के कानूनी पचड़े में फंसने पर नेटिजन्स भी खूब रिएक्शंस दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, 'मेरी भविष्यवाणी: कोल्डप्ले कार्यक्रम रद्द कर देगा. उनके लिए भारत में उतरना बहुत जोखिम भरा है. इस बात की पूरी संभावना है कि मुंबई पुलिस उन्हें इसमें एक पक्ष बनाएगी, भले ही यह कितना भी गलत क्यों न हो.' एक यूजर ने लिखा कि, 'मैंने सुना है कि वे कोल्डप्ले शो रद्द कर सकते हैं? आप मुझे बाद में धन्यवाद दे सकते हैं.'

70 हजार तक में बिके 3500 के टिकट 

कोल्डप्ले का सबसे सस्ता टिकट 2500 रुपये का था. वहीं सबसे महंगे टिकट की कीमत 35,000 रुपये रही. इसके बीच 3500 रुपये, 4 हजार रुपये, 4500 रुपये, 6,450 रुपये और 12,500 रुपये के टिकट भी थे. 35,000 रुपये का टिकट लाउंज के लिए था, हालांकि टिकट बिक्री के बाद खुलासा हुआ था कि 3500 रुपये के टिकट 70 हजार रुपये तक में रीसेल किए गए.

इंडिया में तीन दिनों तक परफॉर्म करेगा 'कोल्डप्ले'

कोल्डप्ले का इंडिया में कॉन्सर्ट जनवरी 2025 में तीन दिनों तक होगा. मुंबई के डी.वाय पाटिल स्टेडियम में कोल्डप्ले 18 और 19 जनवरी को परफॉर्म करने के बाद 21 जनवरी को भी परफॉर्मेंस देगा. 

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं करना चाहती थी ये हसीना, फिर बिग बी ने भेजा था गुलाबों से भरा ट्रक, जानें किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget