एक्सप्लोरर

'लेके पहला–पहला प्यार' गाने से ऑडियंस को बनाया था अपना मुरीद, देवानंद संग खूब जमी इस एक्ट्रेस की जोड़ी

Shakeela Death Anniversary: बॉलीवुड में खूबसूरत एक्ट्रेस शकीला का बड़ा नाम है जिन्होंने 50 के दशक कई हिट फिल्मों में काम किया. यहां जानिए कैसे एक राज घराने की लड़की ने बॉलीवुड में बनाया अपना नाम.

एक कहावत है कि पुरानी शराब का नशा जल्दी नहीं उतरता, उसी तरह फिल्म 'सीआईडी' का गाना ‘आंखों ही आंखों में इशारा हो गया’ आज भी लोगों की जुबान से उतरने का नाम नहीं लेता है. इस गाने से बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शकीला ने अपनी पहचान बनाई थी. अदाकारा के पुण्यतिथि के मौके पर जानिए उनकी कहानी.

देवानंद संग हिट थी एक्ट्रेस की जोड़ी
इस गीत में दिग्गज अभिनेता देव आनंद के साथ उस दौर की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री शकीला ने अपनी मोहक अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया था. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसी फिल्म के दूसरे सुपरहिट गाने 'लेके पहला-पहला प्यार' में भी शकीला और देव आनंद की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर जादू बिखेरा. शकीला हिन्दी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिन्होंने अपनी मोहक अदाओं से दर्शकों के लिए दिलों में एक खास जगह बनाई. हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम युग की एक चमकती हुई अभिनेत्री शकीला, जिन्हें 'अरबी चेहरा' के नाम से जाना जाता था, आज भी अपने लुभावने अंदाज और कठिन संघर्ष की कहानी से दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं.

लेके पहला–पहला प्यार' गाने से ऑडियंस को बनाया था अपना मुरीद, देवानंद संग खूब जमी इस एक्ट्रेस की जोड़ी

शाही खानदान से ताल्लुक रखती थीं लेजेंडरी एक्ट्रेस 
मशहूर अभिनेत्री का जन्म 1 जनवरी 1935 को हुआ था. उन्हें बचपन में बादशाह बेगम के नाम से जाना जाता था. उनके पूर्वज अफगानिस्तान और ईरान के शाही खानदानों से ताल्लुक रखते थे. बचपन में ही उनके पिता के माता-पिता और खुद उनकी मां का निधन पारिवारिक झगड़ों और सिंहासन की लड़ाई में हो गया. शकीला अपनी बहनों को लेकर बुआ के साथ मुंबई आ गई. बुआ ने ही शकीला और उनकी बहनों की देखभाल की. जब शकीला फिल्मों में आईं तो उनकी बुआ उनकी मैनेजर थीं.
लेके पहला–पहला प्यार' गाने से ऑडियंस को बनाया था अपना मुरीद, देवानंद संग खूब जमी इस एक्ट्रेस की जोड़ी

अपने करियर में कई बड़े हिट्स देकर 82 की उम्र मेक दुनिया से रुखसत ही गईं शकीला
शकीला ने कभी नहीं सोचा था कि वे कभी मुंबई आएंगी और यहां पर फिल्मों में काम कर नाम कमाएंगी. कई नए कलाकारों को फिल्मों में ब्रेक देने वाले उस जमाने के मशहूर निर्माता-निर्देशक गुरु दत्त ने शकीला को ब्रेक दिया. वह उनके काम से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने फिल्म 'सीआईडी' में भी उन्हें लिया. यहां भले ही शकीला असिस्टेंट आर्टिस्ट की भूमिका में थीं, लेकिन दर्शकों के दिलों पर उन्होंने जादू चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.  

शकीला ने अपने करियर में गुमास्ता (1951), सिंदबाद द सेलर (1952), राजरानी दमयंती (1952), आगोश (1953), शहंशाह (1953), राज महल (1953), अरमान (1953) जैसी फिल्में भी कर की थीं. उन्होंने उस समय के सभी बड़े एक्टरों के साथ काम किया, जिनमें देव आनंद, सुनील दत्त और शमी कपूर जैसे स्टार शामिल थे. 82 साल की उम्र में इस दिग्गज अभिनेत्री का निधन 20 सितंबर 2017 को हार्ट अटैक से हुआ था. 
                                                                

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget