एक्सप्लोरर

सलमान खान संग काम करना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान ज़ाहिर की इच्छा

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है. इस फिल्म में विक्रांत मेसी भी हैं. फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी.

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सलमान खान के साथ एक फिल्म करने की संभावना पर खुलकर बोला है और खुलासा किया है कि वह अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू करेंगी, जिसमें अनन्या पांडे और 'गली ब्वॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं. दीपिका ने एक कार्यक्रम में अपनी अगली फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान कहा, "मैं अपनी अगली फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काम कर रही हूं, जिसका निर्देशन शकुन बत्रा कर रहे हैं. हम इसकी शूटिंग मार्च में शुरू कर रहे हैं."

इससे पहले निर्माता करण जौहर ने ट्वीट किया था कि अनटाइटल्ड फिल्म 12 फरवरी, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'छपाक' के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में जाएंगी तो उन्होंने कहा, "नहीं, 'बिग बॉस' में जाने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है."

इसके बाद उन्होंने वह कहा जिसे कई प्रशंसक सुनना चाहते थे. अभिनेत्री ने कहा, "हमारे प्रशंसक हमेशा इस बात को लेकर उत्सुक रहते हैं कि क्या हम एक साथ एक फिल्म कर रहे हैं या हम कब साथ में फिल्म कर रहे हैं. मैं वास्तव में इसे करना चाहती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे लिए सही तरह की फिल्म के लिए साथ आना ज्यादा महत्वपूर्ण है. हमने हमेशा सलमान को कुछ विशेष प्रकार की फिल्मों में देखा है."

उन्होंने कहा, "मैं 'हम दिल दे चुके सनम' की सबसे बड़ी प्रशंसक हूं और मैं उन्हें इस तरह की भूमिका में देखना चाहूंगी या उन्होंने जो किया है, उससे कुछ अलग देखना चाहूंगी इसलिए मुझे लगता है कि ये वास्तव में पटकथा है (जो मायने रखता है). हमें हाल के दिनों में साथ में काम करने के प्रस्ताव नहीं मिले हैं, लेकिन मैं उनके साथ एक फिल्म करना पसंद करूंगी."

फिल्म 'छपाक' का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है. इस फिल्म में विक्रांत मेसी भी हैं. फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget