एक्सप्लोरर

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' से डिलीट होंगे आपत्तिजनक सीन्स, MNS चीफ राज ठाकरे से मिले डायरेक्टर

Chhaava Controversy: 'छावा' को लेकर मचे विवाद के बीच डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने MNS चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की है और फिल्म से कुछ सीन हटाए जाने का ऐलान किया है.

Chhaava Controversy: विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है. 22 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे देखने के बाद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. ट्रेलर में संभाजी महाराज (विक्की कौशल) और उनकी पत्नी येसूबाई (रश्मिका मंदाना) को डांस करते दिखाया गया जिसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर दूसरे मंत्री ने विरोध जताया था. ऐसे में अब 'छावा' के डायरेक्टर MNS चीफ राज ठाकरे से मिले हैं.

'छावा' डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने MNS चीफ राज ठाकरे से मिलकर उन्हें ये तसल्ली दी है कि फिल्म से आपत्तिजनक सीन्स डिलीट किए जाएंगे. लक्ष्मण ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि सीन हटाए जाने के बाद ही 'छावा' 14 फरवरी को थिएटर्स में दस्तक देगी. डायरेक्टर ने अपने स्टेटमेंट में कहा- 'मैं राज ठाकरे से मिल चुका हूं. वो एक एक्साइटेड रीडर और स्टडी करने वाली शख्सियत हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

'छावा' से हटाया जाएगा लेजिम डांस वाला सीन
स्टेटमेंट में उतेकर ने आगे कहा- 'मैंने उनसे कुछ सुझाव और मार्गदर्शन लिया है. मैं कह सकता हूं कि उनके शब्द मेरे लिए बहुत मददगार हैं और उनसे मिलने के बाद, मैंने उन सीन्स को हटाने का फैसला किया है जहां हमने दिखाया है कि संभाजी महाराज लेजिम डांस कर रहे थे. लेजिम डांस बहुत बड़ी बात नहीं है. संभाजी लेजिम डांस से कहीं ज्यादा बड़े हैं. तो हम उन सीन्स को फिल्म से हटा रहे हैं. जब संभाजी महाराज ने बरहानपुर पर हमला किया था तब वे सिर्फ 20 साल के थे.'

Preview

'लेजिम डांस छत्रपति संभाजी महाराज से बड़ा नहीं है'
'छावा' डायरेक्टर ने आगे कहा- 'हमने शिवाजी सावंत की 'छावा' नाम की किताब के राइट्स ले लिए हैं, जिसमें उन्होंने संभाजी महाराज के होली उत्सव में भाग लेने के बारे में लिखा था. वो पवित्र अग्नि से एक नारियल निकालेंगे. हमने महाराज को 20 साल के शख्स के रूप में सोचा. ये साफ था कि उन्होंने लेजिम डांस किया था और क्यों नहीं? लेजिम मराठा संस्कृति का एक हिस्सा है. ये सिर्फ हमारा पारंपरिक नृत्य है. लेकिन, अगर कोई उन डांस मूव्स या लेजिम डांस से आहत होता है, तो हम उन्हें हटा देंगे. लेजिम डांस छत्रपति संभाजी महाराज से बड़ा नहीं है.'

इतिहासकारों की सलाह के बाद रिलीज होगी 'छावा'
लक्ष्मण उतेकर ने आगे मंत्रियों के उन बयानों का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया था कि 'छावा' को इतिहासकारों की सलाह लेने के बाद रिलीज किया जाए. डायरेक्टर ने कहा- 'हमने 29 जनवरी को एक खास प्रीमियर शो रखा है. कुछ इतिहासकार और इतिहास को पढ़ने वाले लोग वहां होंगे. हम उनका मार्गदर्शन लेंगे.'

ये भी पढ़ें: Deva Box Office Collection Day 1: 'देवा' से पर्दे पर दमदार वापसी करेंगे शाहिद कपूर, ओपनिंग डे पर छापेगी खूब नोट

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी, जब मीका सिंह ने खोला बड़े भाई का सबसे बड़ा राज
गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी, जब मीका ने खोला भाई का बड़ा राज

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget