एक्सप्लोरर

Deva Box Office Collection Day 1: 'देवा' से पर्दे पर दमदार वापसी करेंगे शाहिद कपूर, ओपनिंग डे पर छापेगी खूब नोट

Deva Box Office Collection Day 1: 'देवा' के क्रेज को देखकर कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है. शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म 31 जनवरी को रिलीज हो रही है.

Deva Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'देवा' को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है. 'देवा' का पहला पोस्टर सामने आने के बाद से ही फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. वहीं 'देवा' के दमदार ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट में और इजाफा कर दिया है. फिल्म 31 जनवरी को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और ऐसा लगता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है.

'देवा' की रिलीज में अब 5 दिन रह गए हैं और फिलहाल फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है. हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन अच्छी ओपनिंग कर सकती है. पिकंविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर स्टारर ये एक्शन-ड्रामा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन करेगी.

शाहिद कपूर की पिछली फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन
बता दें कि शाहिद कपूर आखिरी बार 2024 की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में दिखाई दिए थे. इस फिल्म ने 7.02 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. इसी के साथ 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म रही. इससे पहले 2022 में शाहिद की फिल्म जर्सी आई थी जिसने महज 2.93 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी और एक बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही थी. 2019 में रिलीज हुई 'कबीर सिंह' 20.21 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. 

'देवा': कहानी, डायरेक्टर और स्टार कास्ट
'देवा' एक एक्शन पैक्ड फिल्म है जिसमें शाहिद कपूर एक बागी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म को रोशन एंड्रयूज ने जी स्टूडियोज के बैनर तले डायरेक्ट किया है. शाहिद कपूर के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े, पवेल गुलाटी, कुब्रा सेत और प्रवेश राणा अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. 

ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor Highest Openers: 'पद्मावत' ही नहीं, शाहिद कपूर की इन 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू ओपनिंग

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget