एक्सप्लोरर

फिल्म 'पद्मावती' की फंस गई रिलीज, अधूरे आवेदन के चलते सेंसर बोर्ड ने वापस लौटाया

सूत्र ने बताया, ‘‘कमियों को ठीक करने के बाद जब वे हमारे पास इसे भेजेंगे तो हम एक बार इसकी जांच करेंगे और फिल्म के लिए सर्टिफिकेशन की बारी आने पर इसकी भी जांच जाएगी.’’

मुंबई: गुजरात चुनाव के चलते फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज के टलने के आसार हैं. सेंसर बोर्ड ने ‘पद्मावती’ फिल्म को वापस लौटा दिया है. अधूरे आवेदन के आधार पर फिल्म को लौटा दिया गया है. गुरुवार को ही ‘पद्मावती’ फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड के पास आई थी. सीबीएफसी के अनुसार मुद्दा सुलझाने के बाद बोर्ड के पास फिल्म भेजे जाने पर तय मानदंडों के मुताबिक एक बार फिर इसकी समीक्षा की जाएगी. गौरतलब है कि  फिल्म के रिलीज से पहले ही कई राजपूत समूह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

सेंसर बोर्ड में एक सूत्र ने कहा, ‘‘सर्टिफिकेशन के लिए फिल्म को पिछले सप्ताह भेजा गया था. जैसा कि आमतौर पर करते हैं, हमने दस्तावेजों की जांच की. फिल्मकारों को यह बता दिया गया है कि उनका आवेदन अधूरा है. उन्हें इसे दूर करना होगा और फिर इसे ठीक कर वापस भेजना होगा, जिसके बाद हम उसे फिर से देखेंगे.’’

सूत्र ने बताया, ‘‘कमियों को ठीक करने के बाद जब वे हमारे पास इसे भेजेंगे तो हम एक बार इसकी जांच करेंगे और फिल्म के लिए सर्टिफिकेशन की बारी आने पर इसकी भी जांच जाएगी.’’ बहरहाल किस आधार पर आवेदन में कमी निकाली गई इस बारे में सूत्र ने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया.

फिल्म की स्क्रीनिंग की तारीख के बारे में पूछे जाने पर सूत्र ने बताया, ‘‘हमारे पास एक बार फिल्म आ जाए फिर इसे देखने के बाद हम फैसला करेंगे. कोई अपवाद नहीं होगा.’’ वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के सीओओ अजित एंधेरे ने इन रिपोर्ट की पुष्टि की. उन्होंने बताया, ‘‘यह सच है. लेकिन सीबीएफसी के साथ फिल्म का कुछ मामूली तकनीकी मुद्दा है. फिल्म देखने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता.’’

ये जानना भी जरूरी
- मेरठ में क्षत्रिय समाज के ठाकुर अभिषेक सोम ने फिल्म पद्मावती का विरोध करते हुए विवादित बयान दिया है. उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की गर्दन काटने वाले को 5 करोड़ रुपए देने का एलान किया है.
- फिल्म पद्मावती की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को करणी सेना की धमकी के बाद मुंबई में दीपिका के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
- केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर कहा कि, कहा सेंसर बोर्ड सबकी भावनाओं का ध्यान रखकर ही फिल्म को पारित करे. उन्होंने फिल्म में एक्टिंग करने वालों को विवाद का पात्र न बनाने की अपील की.
- अजमेर शरीफ के दरगाह दीवान सैय्यद जेनुअल आबेदीन ने कहा कि संजय लीला भंसाली का आचरण विवादित लेखक सलमान रुश्दी, तस्लीमा नसरीन और तारिक फतेह की तरह धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला है, फिल्म का विरोध जायज है.
- फिल्म पद्मावती के विरोध में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी के संगठन विराट हिंदू संगम ने पटना के करगिल चौक पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कारियों ने संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण का पुतला फूंका.
- वाराणसी में पद्मभूषण शास्त्रीय गायक राजन मिश्र पद्मावती के विरोध पर बोले कि वे फिल्म देखने जाएंगे. उन्होंने कहा कि फिल्म में लोगों को नग्नता दिख रही है लेकिन इतनी नग्नता है नहीं जितनी किताबों में छपी है, भले ही वो काल्पनिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget