एक्सप्लोरर

In Depth: क्या है Youtube vs Tiktok विवाद? ट्विटर पर क्यों उठ रही जस्टिस फॉर Carry Minati की मांग

इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में बना हुआ है यूट्यूब बनाम टिकटॉक. ये दोनों वीडियो ब्लॉगिंग साइट्स हैं लेकिन दोनों में बहुत फर्क है...लेकिन फिर भी आखिर ये विवाद क्यों शुरू हुआ है? जानें पूरा विवाद...

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लॉकडाउन और कोरोना वायरस के साथ-साथ एक और मुद्दा लगातार ट्रेंड में बना हुआ है और वो यूट्यूब बनाम टिकटॉक. ये दोनों वीडियो ब्लॉगिंग साइट्स हैं लेकिन दोनों में बहुत फर्क है...लेकिन फिर भी आखिर ये विवाद क्यों शुरू हुआ है और इसके चलते इस समय ट्विटर पर जस्टिस फॉर कैरी मिनाती क्यों ट्रेंड हो रहा है? आइए गहराई से समझते हैं इस विवाद को...

क्या है विवाद?

यूट्यूब पर अक्सर कुछ यूट्यूबर्स टिक टॉकर्स को रोस्ट करते नजर आते हैं. इस दौरान वो टिक टॉकर्स के वीडियो, उनके कंटेंट और लुक्स पर कमेंट करते नजर आते हैं. इसी को लेकर टिक टॉकर आमिर सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने इन रोस्ट करने वाले यूट्यूबर्स को काफी बुरा भला कहा था.

View this post on Instagram
 

✨🏃🚶🧎 Girke uth

A post shared by 𝑨𝒋𝒆𝒚 𝑵𝒂𝒈𝒂𝒓 (@carryminati) on

साथ उन्होंने कई लोगों को टैग भी किया था. जिनें यूट्यूब पर रोस्ट वीडियो बनाने वाले कैरी मिनाती को भी उन्होंने टैग किया था. इसी बात से खफा होकर कैरी मिनाती ने पिछले हफ्ते एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने आमिर सिद्दीकी सहित कई टिक टॉकर्स को रोस्ट किया. हालांकि कैरी मिनाती के रोस्ट के बाद आमिर ने इंस्टाग्राम से अपना वीडियो डिलीट कर दिया. वहीं विवाद को बढ़ता देख यूट्यूब ने भी अपने प्लेटफॉर्म से Carry Minati का वीडियो डिलीट कर दिया.

कौन हैं कैरी मिनाती और आमिर सिद्दीकी?

कैरी मिनती एक यूट्यूबर हैं और उनके यूट्यूब चैनल का नाम Carry Minati है. इस चैनल को चलाने वाले युवक का नाम अजय नागर है. अजय नागर एक 20 साल का यूट्यूबर है जिसे पिछले साल बेस्ट इंफ्लूएंसर का खिताब दिया गया था. अजय के यूट्यूब पर करीब 16 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं, आमिर सिद्दीकी एक टिकटॉक स्टार हैं. जिनके टिक टॉक हैंडल का नाम टीम नवाब है जिस पर उन्हें करीब 3 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं.

आमिर सिद्दीकी ने जारी किया नया वीडियो

इस तमाम विवाद के बाद आमिर सिद्दीकी ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने न सिर्फ माफी मांगी बल्कि ये भी बताया कि आखिर उन्होंने वो वीडियो क्यों पोस्ट किया था और फिर उसे डिलीट क्यों कर दिया. आमिर ने अपने नए वीडियो में बताया कि यूट्यूब पर कई ऐसे रोस्टर्स हैं जो लड़कियों को लेकर अपने रोस्ट वीडियो में भद्दे कमेंट कर रहे थे.

View this post on Instagram
 

My Favourite Colour Is Black 🖤 And Whats Is Your Favourite Colour?? . . . . . #keepgoing #keepsupporting #teamnawab #kbye

A post shared by TEAMNAWAB (@amirsiddiqui786) on

साथ ही वो उन्हें बॉडी शेमिंग और जेडर बेस्ड पर भी ट्रोल कर रहे थे. इन रोस्टर्स की वजह से टिक टॉक पर वीडियो बनाने वाली लड़कियों को भद्दे कमेंट और यहां तक कि रेप थ्रेट्स भी मिलने लगे थे. जिससे नाराज होकर आमिर ने रोस्टर्स बुरा भला कहा था. साथ ही उन्होंने ये भी माना कि उन्होंने अपने वीडियो में कुछ बातें गलत कही थी जिसके चलते वो माफी मांगते हैं.

अब कैरी मिनाती के फैंस कर रहे ये मांग

अभी टिक टॉकर्स और यूट्यूबर्स का ये वीडियो के जरिए एक दूसरे को जवाब देना जारी ही था कि यूट्यूब ने कैरी मिनाती की वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया. यूट्यूब ने दलील दी कि उस वीडियो में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था. इसलिए उसे डिलीट किया गया. वहीं उनके फैंस की दलील है कि यूट्यूब पर कई ऐसे आपत्तिजनक वीडियो मौजूद हैं जिन्हें हटाया नहीं गया है. ऐसे में यूट्यूब द्वारा यो दोहरा व्यवहार क्यो? कैरी मिनाती के समर्थन में उनके फैंस ने #justiceforcarry #bringbackcarrysvideo जैसे कई हैशटैग शुरू किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget