एक्सप्लोरर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की दुबई में हार्ट अटैक से मौत, सदमे में बॉलीवुड

श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे है. जैसे ही उनकी मौत की खबर मिली सोशल मीडिया पर उनके फैंस को इस पर यकीन ही नहीं हो रहा. श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर ने एबीपी न्यूज़ से इस खबर की पुष्टि की.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. श्रीदेवी 54 साल की थीं. उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सहित पूरा देश सदमे में है. अभिनेत्री श्रीदेवी दुबई में भांजे मोहित मारवाह की वेडिंग अटेंड करने गई थीं. वहीं पर अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका. दुबई में श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कूपर और छोटी बेटी खुशी थे जबकि बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म की शूटिंग की वजह से मुंबई में हैं.

श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे है. जैसे ही उनकी मौत की खबर मिली सोशल मीडिया पर उनके फैंस को इस पर यकीन ही नहीं हो रहा. श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर ने एबीपी न्यूज़ से इस खबर की पुष्टि की.

संजय कपूर ने कहा है कि वो दुबई से शादी अटेंड करके मुंबई वापस आ चुके थे लेकिन ये खबर मिलते ही वो फिर दुबई रवाना हो गए हैं. श्रीदेवी की बड़ी बेटी ज्हानवी कपूर भी दुबई के लिए रवाना हो गईं हैं. पिछले साल श्रीदेवी फिल्म मॉम में नज़र आईं थीं. ये श्रीदेवी की 300वीं फिल्म थीं.

sridevi2

दुबई में फैमिली वेडिंग अटेंड करती हुई  ये श्रीदेवी की कुछ आखिरी तस्वीरें हैं.

sridevi3

अभिनेत्री के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, रितेश देशमुख, निमरत कौर, सुष्मिता सेन, जैकलीन फर्नांडिस और सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित कई बड़े सितारों ने दुख जताया है.

आपको बता दें कि श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था. इस अभिनेत्री ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयाली और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था. 1975 में आई फिल्म जूली से श्रीदेवी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग में डेब्यू किया था. श्रीदेवी की पहचान बॉलीवुड की पहली महिला सुपर स्टार के तौर की जाती रही है. अपने फिल्म करियर की ऊंचाइयों के दौरान लाखों दिलों की धड़कन रही हैं. उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपने अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई. बचपन में ही अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली श्रीदेवी ने 12 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार कदम रखा. तेलगू, मलयालम, कन्नड़ फिल्मों में काम करने के बाद 1978 में पहली बार लीड हीरोइन के तौर पर बॉलीवुड में अपना ऐसा जलवा बिखेरा की पूरे सिने प्रेमियों को अपनी दीवानी बना लिया.

'हिम्मतवाला' फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी

himmatwala

उनकी पहली फिल्म 'मून्द्र्हु मुदिछु' तमिल में थी. श्रीदेवी का बॉलीवुड में डेब्यू 1978 में फिल्म 'सोलहवाँ सावन' से हुआ. लेकिन उन्हें फेम फिल्म 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हिम्मतवाला' से मिला. 1983 में आई उनकी फिल्म 'मवाली' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया कि हरेक जुबान पर श्रीदेवी का जादू सिर चढ़कर बोलने लगा. 'नया कदम' (1984), 'मकसद' (1984), 'मास्टर जी' (1985), 'नजराना' (1987) में उन्होंने अभिनय के अलग-अलग रंग बिखेर. 1987 में आई उनकी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' ने महलों से लेकर झोपड़ियों तक उनकी पहचान को गहरा कर दिया. 'सदमा', 'नागिन', 'निगाहें', 'चालबाज़', 'लम्हें, 'खुदा गवाह' और 'जुदाई' उनकी कुछ सुपरहिट फिल्में हैं. 2013 में श्रीदेवी को पद्म श्री का पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

शादी के बाद फिल्मों से दूर हुईं, 'इंग्लिश विंग्लिश' से किया कमबैक

श्रीदेवी ने 1996 में अपनी उम्र से लगभग 8 साल बड़े फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर सबको चौंका दिया था. इनकी दो बेटियां भी हैं- जाह्न्वी और खुशी कपूर. फिलहाल इनकी बड़ी बेटी पूरी तरह से बॉलीवुड में आने को तैयार है.

10

शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली. लेकिन इस दौरान वह कई टीवी शो में नजर आईं. श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से रूपहले परदे पर अपनी वापसी की. हिंदी सिनेमा से कई वर्षो तक दूर रहने के बाद भी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में उन्होंने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों और दर्शकों को चौंका दिया था. इसके बाद पिछले साल उनकी फिल्म मॉम रिलीज हुई. इसमें उन्होंने मां की भूमिका निभाई जिसे काफी पसंद किया गया.

यह भी पढ़ें-

शोक में डूबा बॉलीवुड, जानें प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन और सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित बड़े सितारों ने क्या कहा 

54 की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को कहा अलविदा, यहां देखें उनकी आखिरी तस्वीरें

सिर्फ हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगू और मलयालम की भी स्टार थीं श्रीदेवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget