एक्सप्लोरर

Brahmastra Box Office Collection: 200 करोड़ के करीब पहुंची रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र', शुक्रवार को किया इतना बिजनेस

Brahmastra Box Office Collection: रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने दूसरे शुक्रवार को भी शानदार कमाई की है. फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

Brahmastra Box Office Collection Day 8: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) बॉक्स ऑफिस पर ट्रेंड कर रही है. 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म वीकेंड से लेकर वीकडे तक अच्छी ही कमाई कर रही है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ है. जिसके उम्मीद की जा रही है फिल्म इस वीकेंड पर 200 करोड़ के क्लब में शामिल होकर इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन जाएगी. ब्रह्मास्त्र का आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. शुक्रवार को कई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों पर रिलीज नहीं हुई है. इसका फायदा ब्रह्मास्त्र को मिलने वाला है.

ब्रह्मास्त्र का ट्रेंड दूसरे शुक्रवार को भी लोगों में रहा है. शुक्रवार को मल्टीप्लैक्स में जंप देखने को मिला है. रणबीर और आलिया की फिल्म दूसरे वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करने की तैयारी में है. जिसके बाद ये 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी. फिल्म का हिंदी वर्जन साउथ से अच्छा कर रहा है.

शुक्रवार को किया इतना बिजनेस
ब्रह्मास्त्र का दूसरे शुक्रवार का कलेक्शन सामने आ गया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आठवें दिन ब्रह्मास्त्र ने 10.25-11.25 करोड़ का बिजनेस किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन करीब 181.50 करोड़ हो जाएगा.

ब्रह्मास्त्र का पहला पार्ट शिवा बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहा है. इसके साथ ही ऑडियन्स को इसके दूसरे पार्ट देव का अभी से इंतजार है. अयान मुखर्जी ने अनाउंस किया है कि वह साल 2025 के आखिरी तक ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट रिलीज कर देंगे. ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में कौन सा सितारा देव के किरदार में नजर आएगा इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है.

ब्रह्मास्त्र में रणबीर-आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म में मौनी रॉय की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. वहीं शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का फिल्म में कैमियो है.

ये भी पढ़ें: एक साथ इस सीरीज में नजर आएंगी 'Arora Sisters', जिदंगी से जुड़े राज से उठाएंगी पर्दा

Jhalak Family Special में फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट्स, निया शर्मा, गश्मीर से लेकर शिल्पा शिंदे ने सुनाई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: क्या सलमान खान थे असली निशाना? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तीनों शूटर्स की आज 12 बजे कोर्ट में पेशी
लाइव: क्या सलमान खान थे असली निशाना? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तीनों शूटर्स की आज 12 बजे कोर्ट में पेशी
Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ की बुकिंग हुई शुरू, यश का 'रावण' अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
‘रामायण’ की बुकिंग हुई शुरू, यश का 'रावण' अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Tuesday Box Office: दशहरे पर 'जेलर 2' ने उड़ाया गर्दा, 'दृश्यम 3' की भी लगी लॉटरी, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल
दशहरे पर 'जेलर 2' ने उड़ाया गर्दा, 'दृश्यम 3' की भी लगी लॉटरी, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget