एक्सप्लोरर

‘वॉर मशीन’ को प्रमोट करने भारत आए ब्रैड पिट, कहा- मैं बॉलीवुड में नहीं चल पाउंगा, नाचना नहीं आता...

मुंबई: हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट अपनी नई फिल्म ‘वॉर मशीन’ के प्रचार के लिए बुधवार अचानक भारत पहुंचे. उनके दौरे की जानकारी आखिरी लम्हों तक गोपनीय रखी गयी थी. इसके बाद पिट ने शाहरूख खान के साथ एक चैट शो में शामिल हुए जिसमें दोनों ने अपने फिल्म करियर एवं सिनेमा के भविष्य जैसे विषयों पर चर्चा की.

shah2इससे पहले पिट अपनी पूर्व पत्नी द्वारा अभिनीत फिल्म ‘अ माइटी हार्ट’ की शूटिंग के दौरान मुंबई आए थे. उन्होंने मजाक किया कि उन्हें नाचना-गाना नहीं आता जो हिंदी सिनेमा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

बातचीत के दौरान ब्रैड पिट ने शाहरूख से कहा, ‘‘मैं बॉलीवुड में नहीं चल पाउंगा, मुझे नाचना नहीं आता.’’ जवाब में शाहरूख ने कहा, ‘‘हम आपको बॉलीवुड में नचा देंगे.. हम यहां सबको नचा देते हैं.’’ शाहरूख ने साथ ही कहा कि 25 साल से हिंदी फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें नृत्य में महारत हासिल नहीं है और ‘‘मैं बस अपनी बांहें फैला देता हूं और कुछ नहीं करता, यह एक स्टेप है.’’

shah3

शाहरूख, पिट और उनकी फिल्म के निदेशक डेविड मिशोड के साथ एक विशेष सत्र का संचालन कर रहे थे. इस दौरान दोनों कलाकारों ने ‘वॉर मशीन’ और अपने फिल्मी सफर पर चर्चा की.

53 साल के पिट से जब पूछा गया कि उनका फिल्मी सफर इतना लंबा होने का क्या राज है, उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद को नये सिरे से तलाशने की कोशिश करता हूं. मैं हमेशा कुछ नया ढूंढ़ने की कोशिश करता हूं और हम (वह और शाहरूख) खुशकिस्मत हैं कि हम इस सफर में अपनी गलतियों से उबरने में सफल रहे. मुझे लगता है कि मैं बस प्रासंगिक बने रहने की कोशिश करता हूं.’’

51 वर्षीय भारतीय अभिनेता ने कहा कि वह 1995 में आयी फिल्म ‘ट्वेल्भ मंकीज’ देखने के बाद पिट के प्रशंसक बन गए और साथ ही ‘द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन’ फिल्म में उनके अभिनय की भी तारीफ की.

brad-pitt2

पिट ने जब शाहरूख से पूछा, ‘‘भारत में फिल्म पूरी करने में कितना समय लगता है?’’, शाहरूख ने जवाब दिया, ‘‘40 दिन.. और कोई समस्या होने पर उससे ज्यादा.’’

एंजेलीना जोली से ‘‘खत्म ना होने वाले मतभेदों’’ का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दायर करने के बाद हाल में भावनात्मक उथल पुथल से गुजरे पिट ने कहा कि वह ‘‘खुशकिस्मत’’ हैं कि मुश्किल समय गुजर गया.

नेटफ्लिक्स की इस व्यंग्यात्मक फिल्म में 53 साल के अभिनेता अफगानिस्तान में तैनात एक अमेरिकी सेना जनरल की भूमिका निभा रहे हैं. डेविड मिशोड द्वारा निर्देशित फिल्म दिवंगत पत्रकार माइकल हैस्टिंग्स की किताब ‘द ऑपरेटर्स: द वाइल्ड एंड टैरिफाइंग इनसाइड स्टोरी ऑफ अमेरिकाज वॉर इन अफगानिस्तान’ पर आधारित है. छह करोड़ डॉलर के बजट में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. यह 26 मई को रिलीज होगी.

यहां देखें- 'वॉर मशीन' का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर: शरीर पर दिखे चोट के निशान
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, शरीर पर दिखे चोट के निशान
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली
LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget