एक्सप्लोरर

Box Office: तीसरे दिन थिएटर में ‘टाइगर’ की ज़ोरदार दहाड़, कमाई 100 करोड़ के पार

तीसरे दिन रविवार को सलमान खान की फिल्म ने रिकॉर्ड 45.53 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 34.10 करोड़, और दूसरे दिन 35.30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.

नई दिल्ली: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि तीसरे दिन सिनेमाघरों में टाइगर ने ऐसी दहाड़ लगाई है कि अपने पिछले सारे रिकॉर्ड को चकनाचूर करके रख दिया है.

अली अब्बास के ज़फर निर्देशन में बनी इस फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को रिकॉर्ड 45.53 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 34.10 करोड़, और दूसरे दिन 35.30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. इस तरह फिल्म की पहले वीकेंड की कमाई 114.93 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने में कामयाब रही है.

 

इस फिल्म को देश भर में 4600 और विदेशों में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. रविवार के धमाके के बाद अब माना जा रहा है कि ‘टाइगर जिंदा है’ आज क्रिसमस के दिन बॉक्स ऑफिस पर और भी बड़ा कमाल दिखा सकती है.

‘टाइगर जिंदा है’ साल 2012 में रिलीज हुई 'एक था टाइगर' का सीक्वल है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, अंगद बेदी, परेश रावल, अनुप्रिया, कुमुद मिश्रा, सुदीप संजीव मुख्य भूमिका में हैं. 'एक था टाइगर' का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था, वहीं 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशन की कमान सलमान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने संभाली है. इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget