एक्सप्लोरर

पहले दिन की कमाई में 'पीहू' ने सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' को छोड़ा पीछे, जानें कलेक्शन

'पीहू' फिल्म के साथ ही सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' भी रिलीज हुई है. लेकिन मोहल्ला अस्सीस को दर्शक नहीं मिल रहे.

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'पीहू' ने पहले दिन अच्छी कमाई की है. 2 साल की बच्ची की ईर्द गिर्द बनी ये फिल्म पहले दिन की कमाई में ही सनी देओल को भी पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म के साथ ही सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' भी रिलीज हुई है. लेकिन मोहल्ला अस्सीस को दर्शक नहीं मिल रहे.

पीहू फिल्म ने शुक्रवार को 45 लाख रुपए की कमाई की है. इस फिल्म को बनाने में करीब एक करोड़ लगा है. ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही बजट का पूरा पैसा वसूल लेगी.

पहले दिन की कमाई में 'पीहू' ने सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' को छोड़ा पीछे, जानें कलेक्शन

वहीं इसी फिल्म के साथ रिलीज हुई सनी देओल की 'मोहल्ला अस्सी' ने पहले दिन सिर्फ  25 लाख की कमाई की है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. उन्होंने लिखा है कि फिल्म की शुरुआत धीमी है लेकिन ये फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है.

देखने से पहले जानें कैसी फिल्म है 'पीहू' और 'मोहल्ला अस्सी', पढ़ें Critics Review

आपको बता दें कि 'पीहू' दो साल की एक बच्ची के एक कमरे में अकेले बंद हो जाने की कहानी है. इसमें दिखाया गया है कि इसमें दिखाया गया है कि घर में जब एक 2 साल की बच्ची अकेले फंस जाती है उसे किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है.

पहले दिन की कमाई में 'पीहू' ने सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' को छोड़ा पीछे, जानें कलेक्शन

ये फिल्म इस वजह से भी काफी चर्चा में है क्योंकि ये पूरी फिल्म इस छोटी सी लड़की पर बनी है और इसमें कोई और कैरेक्टर नहीं है. पीहू की भूमिका मायरा विश्वकर्मा ने निभाई है.

इस फिल्म को विनोद कापड़ी ने डायरेक्ट किया है. कुछ दिनों पहले फिल्म के बारे में बात करते हुए विनोद कापड़ी ने कहा, "मेरे हिसाब से सभी फिल्म में एक स्टोरी होती है और इसमें एक संदेश होना चाहिए. पीहू हर घर की कहानी है, इसीलिए यह सभी के लिए महत्वपूर्ण है. जो भी व्यक्ति अपने परिवार से प्यार करते हैं, उन्हें यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए."

पहले दिन की कमाई में 'पीहू' ने सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' को छोड़ा पीछे, जानें कलेक्शन

इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर और शिल्पा जिंदल ने प्रोड्यूसर किया है. हाल ही में जब सिद्धार्थ रॉय कपूर से पूछा गया कि क्या वो फिल्म में किसी पॉपुलर स्टार के न होने को लेकर चिंतित हैं? तो कपूर ने कहा, "मैं इस बात को लेकर चिंतित नहीं हूं कि फिल्म में कोई स्टार नहीं है. हमने पहले भी बिना स्टार के कई फिल्में की हैं. जब हम प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ काम करना पसंद करते हैं तो हम बिना स्टार के भी अच्छी कहानी बनाना पसंद करते हैं और इस मामले में दो साल की बच्ची ही स्टार है, क्योंकि फिल्म के पहले दो मिनट में ही आपको उससे प्यार हो जाता है."

पहले दिन की कमाई में 'पीहू' ने सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' को छोड़ा पीछे, जानें कलेक्शन आगे उन्होंने कहा, "एक बार आपको उससे प्यार हो गया, तो आप जानना चाहेंगे कि उसके साथ क्या हुआ और स्टार भी आपके साथ ठीक यही करते हैं. एक अभिनेता आपसे जुड़ता है, आपको उत्साहित करता है और आपको उससे प्यार करने को मजबूर करता है और मुझे लगता है कि 'पीहू' वास्तव में फिल्म के पहले दो मिनट में यह कर पाने में सक्षम रही है."

बता दें कि इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा रेटिंग दी है और साथ ही देखने लायक भी बताया है.

यहां क्लिक करके देखें पीहू का ट्रेलर

कुछ रिव्यूअर्स काम मानना है कि हिन्दी सिनेमा में ये फिल्म नया ट्रेंड सेट करने का दमखम रखती है. विनोद कापड़ी समेत फिल्म की पूरी टीम को हिन्दी सिनेमा को ऐसी फिल्म देने के लिए जितना शुक्रिया किया जाए कम होगा. वहीं कुछ का कहना है कि विनाद कापड़ी ने इस फिल्म में दो साल की बच्ची को रोते हुए दिखाया है जो ऑडियंस को परेशान करता है. ये फिल्म का सबसे बड़ा निगेटिव प्वाइंट है. इसे देखने वाले ऑडियंस को 90 मिनट से ज्यादा तक छोटे बच्चे तो टॉर्चर होते हुए देखना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget